Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने स्वच्छता कर्मियों को सशक्त बनाने के लिए पटना में नमस्ते योजना कार्यक्रम शुरू किया

Dr Virendra Kumar, Dr Virendra Kumar Khatik, BJP, Bharatiya Janata Party, National Action for Mechanized Sanitation Ecosystem, NAMASTE
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 23 Aug 2025

Last updated on: Aug 25, 2025, 12:47 IST

केंद्र सरकार की राष्ट्रीय यंत्रीकृत स्वच्छता इकोसिस्टम कार्य (नमस्ते) योजना के अंतर्गत 23 अगस्त 2025 को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, गांधी मैदान रोड, कारगिल चौक, पटना, बिहार में माननीय केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय डॉ. वीरेंद्र कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

माननीय मंत्री ने सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करने वाले नमस्ते योजना के बारे में जानकारी साझा की।   उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अब तक 85,819 सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मचारियों की प्रोफाइलिंग की जा चुकी है और 76,736 कर्मचारियों को पीपीई किट और 60,586 कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड दिए जा चुके हैं।

पीपीई किट के महत्व और उपयोगिता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक आकर्षक रंग परिधान कार्यक्रम (फ़ैशन शो) का भी आयोजन किया गया।  इसे  सभी ने सराहा। पटना में प्रोफाइलिंग के माध्यम से कुल 408 सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मचारियों का सत्यापन किया गया।

इनमें से 25 एसएसडब्ल्यू और 25 कचरा बीनने वालों को कार्यक्रम के दौरान प्रतीकात्मक रूप से पीपीई किट प्रदान की गईं और 25 सफाई कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड दिए गए। इसके अतिरिक्त ईआरएसयू के लिए सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए। यह कार्यक्रम "वंचितों को प्राथमिकता" के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण था। 

यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि ऐतिहासिक रूप से उपेक्षित या वंचित लोगों को उचित सहायता प्रदान की जा रही है जिसके वे हकदार हैं। हाशिए पर पड़े समूहों को प्राथमिकता देने के प्रति यह समर्पण सरकार के "विकसित भारत" के व्यापक दृष्टिकोण को दर्शाता है। यहाँ प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र की विकास यात्रा में योगदान देने और उससे लाभान्वित होने का अवसर प्राप्त हो। 

कार्यक्रम में बिहार के कई माननीय मंत्री और राज्य तथा केंद्रीय अधिकारी शामिल हुये। इसमें बिहार के समाज कल्याण विभाग मंत्री श्री मदन साहनी, नगर विकास और आवास विभाग मंत्री श्री जीवेश कुमार, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग मंत्री श्री जनक राम, महापौर पटना नगर निगम श्रीमती सीता साहू, वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालयसुश्री योगिता स्वरूप, नगर आयुक्त पटना श्री अनिमेष कुमार पराशर, अपर सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार श्री विजय प्रकाश मीणा, प्रबंध निदेशक राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम श्री प्रभात कुमार सिंह, निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय बिहार श्री योगेश कुमार,और निदेशक श्री श्याम बिहारी मीणा शामिल थे।

 

Tags: Dr Virendra Kumar , Dr Virendra Kumar Khatik , BJP , Bharatiya Janata Party , National Action for Mechanized Sanitation Ecosystem , NAMASTE

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD