Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

पीकेएल-12 : कोई ऐसा रेडर नहीं दिखता जो मुझे चुनौती दे सके: गुजरात जायंट्स के कप्तान मोहम्मदरेजा शादलुई

Sports News, Kabaddi, Pro Kabaddi League Season 12, Haryana Steelers, Gujarat Giants
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Aug 2025

Last updated on: Aug 23, 2025, 11:10 IST

 गुजरात जायंट्स ने पिछले सीजन के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इस बार प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 12 के लिए एक मजबूत टीम बनाई है। इसमें कई बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से एक हैं ईरान के ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा शादलूई, जो पिछले सीजन के सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (एमवीपी) रहे थे। शादलूई ने पिछले सीजन हरियाणा स्टीलर्स को उनका पहला खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उससे पहले वे पुनेरी पलटन के लिए भी खेल चुके हैं और पीकेएल सीजन 10 में 99 टैकल प्वाइंट और 27 रेड प्वाइंट हासिल कर टीम को चैंपियन बनाया था।

इस बार शादलूई गुजरात जायंट्स के कप्तान हैं। वे कहते हैं कि कोई भी रेडर उन्हें या उनकी टीम को चुनौती नहीं दे सकता।जियोस्टार द्वारा आयोजित पीकेएल 12 मीडिया डे पर शैडलोई ने कहा, “मैं अच्छा खेलूंगा, अच्छी टैकल करूंगा। यहां के खिलाड़ी मुझे प्यार करते हैं और मैं भी उन्हें। यह सीजन मेरे लिए बहुत अहम है। मैं टीम के लिए सब कुछ कर सकता हूं। मैं रेड भी कर सकता हूं और डिफेंड भी। मुझे पूरा भरोसा है कि कोई रेडर हमें चुनौती नहीं दे पाएगा। मैं अपने खिलाड़ियों से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाऊंगा।”

गुजरात जायंट्स के पास बेहतरीन रेडिंग यूनिट भी है। टीम ने नीलामी से पहले रेडर राकेश सुंगरोया, प्रतीक दहिया और हिमांशु सिंह को बनाए रखा था। इसके साथ ही नए यंग प्लेयर्स कैटेगरी से श्रीधर आनंद कदम को शामिल किया गया। नीलामी में टीम ने अनुभवी रेडर अजित वी कुमार को खरीदा और दो युवा रेडर के. हरीश और अंकित को भी शामिल किया है।

शादलूई ने कहा, “हमारी टीम हर तरह से तैयार है। हमारे पास नए रेडर हैं जिनमें गति, ताकत और हिम्मत सब कुछ है। मुझे लगता है कि वे इस सीजन में हमारे लिए बहुत अहम होंगे। मुझे नहीं लगता कोई टीम हमें चुनौती दे पाएगी। केवल जायंट्स ही जायंट्स को चुनौती दे सकते हैं।”नए सीजन से पहले दो बार फाइनल खेल चुकी गुजरात जायंट्स ने जयवीर शर्मा को नया मुख्य कोच और वरिंदर सिंह संधू को सहायक कोच नियुक्त किया है।

नए कोच जयवीर से मिली सीख के बारे में बात करते हुए, ईरानी खिलाड़ी ने कहा, “मैंने अपने साथियों और कोच से बहुत कुछ सीखा है। भारत में मुझे नए दोस्त भी मिले हैं। इस सीजन मैं जयवीर शर्मा सर के साथ काम कर रहा हूं। वे बेहतरीन कोच हैं। थोड़े समय में उन्होंने मुझे कबड्डी की कई नई बातें सिखाई हैं। मुझे उनकी कोचिंग बहुत पसंद है और मुझे यकीन है कि उनकी ट्रेनिंग हमें इस साल खिताब जीतने में मदद करेगी।”

 

Tags: Sports News , Kabaddi , Pro Kabaddi League Season 12 , Haryana Steelers , Gujarat Giants

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD