Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा ज़िला फाजिल्का के सरहदी गांवों का दौरा

सतलुज क्रीक के समीप प्रभावित गांवों में जाकर सुनी लोगों की समस्याएँ

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Tarunpreet Singh Sond, Narinder Pal Singh Sawna, Amandeep Singh Goldy Musafir, Amarpreet Kaur Sandhu, DC Fazilka, Fazilka, Deputy Commissioner Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 22 Aug 2025

Last updated on: Aug 22, 2025, 18:38 IST

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों की निगरानी और लोगों से सीधा संवाद कर उन्हें आवश्यक सुविधाएँ तत्काल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल और ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज ज़िला फाजिल्का के अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगते गांवों का दौरा किया और सतलुज की क्रीक में आए पानी के प्रभाव का जायज़ा लिया।

इस दौरान श्री बरिंदर कुमार गोयल ने गांव कावांवाली पत्तन और मुहार जमशेर का दौरा किया, वहीं स. सौंद भी गांव मुहार जमशेर पहुँचे और लोगों की समस्याएँ सुनीं। दोनों मंत्रियों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को तात्कालिक रूप से आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएँ।

गांव को जोड़ने वाली सड़क पर पानी भरा होने के कारण दोनों मंत्री ट्रैक्टर पर बैठकर गांव मुहार जमशेर के भीतर तक गए। हालाँकि गांव में पानी दाखिल नहीं हुआ और सभी घर सुरक्षित हैं। श्री गोयल ने बताया कि फिलहाल बांधों पर पानी का स्तर कम हो रहा है जिससे आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है।

दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि इस दौरे का उद्देश्य न सिर्फ लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करना है, बल्कि स्थायी हल की योजना बनाने के लिए स्थिति का ज़मीनी स्तर पर आकलन करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से मौजूदा हालात की पूरी जानकारी ली।

मंत्रियों ने बताया कि सरकार द्वारा इस प्राकृतिक आपदा के समय लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। प्रभावित गांवों में मेडिकल टीमें, पशुपालन विभाग की टीमें भेजी जा रही हैं और ज़रूरत पड़ने पर राशन भी उपलब्ध कराया जाएगा। रात के समय सभी गांवों में बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मान सरकार ने तुरंत मदद के लिए सभी टीमें तैनात कर दी हैं और प्रभावित इलाकों को सेक्टरों में बाँटकर सेक्टर अधिकारियों को नियुक्त किया गया है ताकि लोगों से सीधा संवाद कर सहायता पहुँचे। प्रशासन गाँव-गाँव के लोगों के संपर्क नंबर भी एकत्र कर रहा है ताकि हर व्यक्ति से सीधे जुड़ा जा सके।

मंत्रियों ने बताया कि विशेष गिरदावरी के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं और किसानों के हर नुकसान का मुआवज़ा दिया जाएगा। अधिकारियों को गांवों में डेरा डालने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों की तात्कालिक मदद हो सके।इस मौके पर ग्रामीणों ने मांग-पत्र भी सौंपा जिसे स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने स्वयं मुख्यमंत्री स. मान तक पहुँचाने का आश्वासन दिया। 

उन्होंने कहा कि सरहदी क्षेत्र के लोग बहादुर हैं, देश की रक्षा में भी हमारी सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते हैं और सरकार इस कठिन समय में उनके साथ है। इस अवसर पर फाजिल्का के विधायक श्री नरिंदर पाल सिंह सवना ने इस मौके पर इलाके की कच्ची ज़मीनों का मुद्दा उठाया। 

इस पर श्री गोयल ने कहा कि इस विषय पर समिति पहले से काम कर रही है और सरकार लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप कदम बढ़ा रही है। फाजिल्का के विधायक श्री नरिंदर पाल सिंह सवना और बल्लुआणा के विधायक श्री अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर ने बताया कि ज़िला प्रशासन लगातार मांग के अनुसार प्रभावित गांवों में पशु चारा उपलब्ध करवा रहा है। 

प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जनता की सेवा कर रहा है और वे स्वयं भी लगातार लोगों से संपर्क में हैं। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने ज़िले में बाढ़ राहत संबंधी किए गए प्रबंधों की जानकारी साझा की। इस मौके पर एस.डी.एम. वीरपाल कौर, जल संसाधन विभाग के निगरान इंजीनियर राजन ढींगरा और कार्यकारी इंजीनियर आलोक चौधरी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Tarunpreet Singh Sond , Narinder Pal Singh Sawna , Amandeep Singh Goldy Musafir , Amarpreet Kaur Sandhu , DC Fazilka , Fazilka , Deputy Commissioner Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD