Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

पवन सिंह का गाना 'प्यार में हैं हम' रिलीज, जरीन खान संग कैंडल लाइट डिनर और रेन डांस करते आए नजर

Zareen Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Pawan Singh, Pyaar Mein Hain Hum
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Aug 2025

Last updated on: Aug 21, 2025, 13:14 IST

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह और बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जरीन खान का गाना 'प्यार में हैं हम' रिलीज हो चुका है। इस गाने को बड़े ही खूबसूरत और फिल्मी अंदाज में फिल्माया गया है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आ रहा है। टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर यह गाना उपलब्ध है। 

इस गाने की शुरुआत जरीन खान से होती है, जो वैनिटी वैन में बैठी शूटिंग के लिए मेकअप कर रही होती हैं। इसके बाद पवन सिंह की झलक मिलती है, जो मिरर के सामने खड़े होकर अपने बाल ठीक कर रहे होते हैं। अचानक मिरर में उन्हें जरीन खान पीली साड़ी में चलती हुई दिखाई देती हैं। 

दोनों की नजरें मिलती हैं और वे मुस्कुराते हुए हाथ मिलाते हैं। इसके बाद कैमरे के सामने शूटिंग शुरू करते हैं। गाने की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार भरा रिश्ता बनने लगता है। वे एक-दूसरे की ओर खिंचते चले जाते हैं। दोनों चोरी-छिपे एक-दूसरे को देखते हैं, लेकिन अपने दिल की बात छुपाकर रखते हैं। 

गाने में दोनों को चैट करते हुए, साथ में कैंडल लाइट डिनर करते हुए और बारिश में रोमांस करते हुए भी दिखाया गया है। गाने के आखिर में दोनों बिना बोले अपने प्यार का इजहार करते हैं। इस गाने में पवन सिंह और जरीन खान की जोड़ी कमाल की लग रही है। 

गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत यह गाना भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बना है। इस गाने को पवन सिंह और पायल देव ने गाया है। खास बात यह है कि म्यूजिक कंपोज भी पायल देव ने ही किया है। गाने के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं, जो सीधे दिल को छूते हैं। 

गाने का निर्देशन दिलशेर सिंह और खुशपाल सिंह ने किया है। फैंस न सिर्फ पवन सिंह और जरीन खान की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि टीम के काम की भी सराहना कर रहे हैं। किसी को मिरर सीन काफी पसंद आया, तो किसी को रोमांटिक रेन डांस। कुल मिलाकर गाना दर्शकों को काफी लुभा रहा है।

 

Tags: Zareen Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Pawan Singh , Pyaar Mein Hain Hum

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD