Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शाहरुख खान ने आर्यन के डायरेक्टोरियल डेब्यू के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में निभाया होस्ट का किरदार

Shah Rukh Khan, Shahrukh khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Aryan Khan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Aug 2025

Last updated on: Aug 21, 2025, 12:49 IST

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने आर्यन खान की अपकमिंग नेटफ्लिक्स सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के ट्रेलर लॉन्च में होस्ट की भूमिका निभाई। यह आयोजन मुंबई के अंधेरी इलाके स्थित वाईआरएफ स्टूडियोज में हुआ, जिसमें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। 

इस दौरान अभिनेता ने स्टेज पर हमेशा की तरह सभी लोगों से बड़े ही जोश और मजेदार अंदाज में बातचीत की। सोशल मीडिया पर उनके मजेदार पलों की झलकियां वायरल हो रही हैं, जिसमें वह बॉबी देओल और अन्य कास्ट मेंबर्स के साथ मस्ती करते नजर आए। 

शाहरुख ने न सिर्फ इवेंट को मजेदार बनाया, बल्कि अपने बेटे के लिए भावुक पल भी साझा किए। आर्यन को स्टेज पर बुलाते हुए शाहरुख ने कहा, "मैं मुंबई और इस देश की पवित्र धरती का आभारी हूं, जिसने मुझे 30 साल तक आपका मनोरंजन करने का मौका दिया। 

आज का दिन मेरे लिए बेहद खास है, क्योंकि इसी धरती पर मेरा बेटा अपना पहला कदम रखने जा रहा है। वह बहुत अच्छा इंसान है।" उन्होंने आगे कहा, "जब आर्यन आपके सामने आएगा और अगर आपको उसका काम पसंद आए, तो उसके लिए तालियां बजाइए। 

उन तालियों में थोड़ी-सी दुआ और प्रार्थना भी शामिल करें। आपने मुझे जो प्यार दिया, उसका 150 प्रतिशत उसे दीजिए।" शाहरुख का यह भावुक संदेश दर्शकों के दिलों को छू गया। इवेंट में उनकी एनर्जी और बेटे के प्रति प्यार ने सभी का ध्यान खींचा। आर्यन की वेबसीरीज उनकी होम प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने बनाई है। 

ट्रेलर को देखकर फैंस में उत्साह है और वे आर्यन की तारीफ कर रहे हैं। यह इवेंट न सिर्फ आर्यन के करियर की शुरुआत का जश्न था, बल्कि शाहरुख के पिता के रूप में गर्व और प्यार का भी प्रतीक बना। फैंस अब इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

Tags: Shah Rukh Khan , Shahrukh khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Aryan Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD