Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

वो क्रिकेटर, जिन्होंने टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में खेले सबसे ज्यादा मैच

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Asia Cup, Asia Cup 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Aug 2025

Last updated on: Aug 19, 2025, 13:00 IST

क्रिकेट इतिहास में एशिया कप टी20 फॉर्मेट में सिर्फ दो ही बार खेला गया है। साल 2016 में पहली दफा इस प्रारूप में एशिया कप खेला गया, जिसके बाद साल 2022 में इसे टी20 फॉर्मेट में खेला गया। आइए, उन दो खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिनके नाम टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड है।

विराट कोहली: भारत के इस दिग्गज बल्लेबाज ने दोनों सीजन में कुल 10 मैच खेले। इस दौरान कोहली ने 85.80 की औसत के साथ 429 रन बनाए, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहे। विराट कोहली ने 8 सितंबर 2022 को अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रन की नाबाद पारी खेली थी। 

इस दौरान 61 गेंदों का सामना करते हुए कोहली ने छह छक्के और 12 चौके लगाए। विराट कोहली इस मुकाबले में बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे थे। उन्होंने केएल राहुल के साथ 12.4 ओवरों में 119 रन जोड़े। राहुल ने 41 गेंदों में 62 रन की पारी खेली, जिसके दम पर टीम इंडिया ने निर्धारित ओवरों में 212/2 का विशाल स्कोर बनाते हुए 101 रन से यादगार जीत दर्ज की। 

भारत की ओर से तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवरों में महज चार रन देकर पांच शिकार किए। विराट कोहली एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 40 चौके और 11 छक्के लगाए हैं। फील्डिंग के दौरान चार कैच भी लपके।

दासुन शनाका: श्रीलंका के इस खिलाड़ी ने 10 मुकाबले खेले, जिसमें 14.55 की औसत के साथ 131 रन बनाए, जिसमें 45 रन की पारी भी शामिल है। दासुन शनाका ने इस दौरान गेंदबाजी में कुल तीन विकेट हासिल किए। एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) में सर्वाधिक मैच खेलने वालों में रोहित शर्मा दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने दोनों सीजन में कुल नौ मैच खेलते हुए 30.11 की औसत के साथ 271 रन जुटाए। इस दौरान रोहित ने 83 रन की पारी भी खेली।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Asia Cup , Asia Cup 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD