Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

सोहा अली खान लेकर आ रही हैं अपना पॉडकास्ट 'ऑल अबाउट हर', उठाएंगी महिलाओं के मुद्दे

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Soha Ali Khan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Aug 2025

Last updated on: Aug 19, 2025, 12:30 IST

अभिनेत्री सोहा अली खान बहुत जल्द ही एक नए रोल में दिखाई देने वाली हैं। वो अपनी पॉडकास्ट सीरीज 'ऑल अबाउट हर' लेकर आ रही हैं। इस शो की वो मेजबानी खुद करेंगी। उनका ये पॉडकास्ट यूट्यूब पर 22 अगस्त से प्रीमियर होगा। जैसा कि नाम से पता चलता है, ये महिला केंद्रित शो होगा जिसमें महिलाओं के मुद्दों को उठाया जाएगा। 

मेहमानों की लिस्ट में वो महिलाएं होंगी जिन्होंने अपने क्षेत्र में खास मुकाम बनाया है। मनोरंजन जगत से लेकर चिकित्सा जगत की नामी गिरामी शख्सियत इसका हिस्सा बनेंगी। ऑल अबाउट हर में मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर खान, स्मृति ईरानी, राधिका गुप्ता, पत्रलेखा, सनी लियोन और नामचीन अदाकाराओं को शामिल किया जाएगा। 

डॉ. किरण कोएल्हो, डॉ. रंजना धनु और रुजुता दिवेकर जैसी विशेषज्ञों को भी इसमें देखा जा सकेगा, जो अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय देती दिखेंगी। इसमें कामकाजी महिलाओं की परेशानियां, दफ्तर और घर के बीच संतुलन बनाने की कोशिश, निवेश करने के बुनियादी तरीके, और मेंटल हेल्थ को मैनेज करने के तरीकों पर बात होगी। 

दावा है कि महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बातचीत होगी। अपने इस पॉडकास्ट के बारे में सोहा अली खान ने कहा,"पिछले कुछ सालों में, मुझे एहसास हुआ है कि एक महिला के तौर पर हम कई बदलावों से गुजरती हैं, चाहे वह शारीरिक हो या फिर मानसिक, मातृत्व, काम और जिंदगी में संतुलन, या बस खुद से प्यार करना सीखना हो, अक्सर उन्हें अनदेखा कर दिया जाता है। 

हमें मजबूत बनने के लिए कहा जाता है, लेकिन कमजोर नहीं, आगे बढ़ने के लिए कहा जाता है, लेकिन आवाज उठाने के लिए नहीं। 'ऑल अबाउट हर' के साथ मैं इसे बदलना चाहती थी। मैं एक ऐसा माहौल बनाना चाहती थी जहां कोई भी विषय वर्जित न हो, जहां बातचीत सहज, ईमानदार, असहज और हीलिंग हो। 

एक ऐसा माहौल जहां महिलाएं बिल्कुल वैसी ही दिख सकें जैसी वे हैं, बिना किसी रोक-टोक के, बिना किसी आलोचना के। क्योंकि एक महिला होना जटिल और जादुई, दर्दनाक और शक्तिशाली है और अब समय आ गया है कि हम इन सबके बारे में बात करना शुरू करें।"

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Soha Ali Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD