Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बर्थडे स्पेशल : जब इस खास वजह से ‘छोटे नवाब’ के हाथ से निकल गई थी पहली फिल्म

Special Day, Saif Ali Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Aug 2025

Last updated on: Aug 16, 2025, 13:52 IST

बॉलीवुड के ‘छोटे नवाब’ का नाम सुनते ही शाही अंदाज और बेमिसाल अभिनय की तस्वीर उभरती है। 16 अगस्त को सैफ अली खान का 55वां जन्मदिन है। सैफ ने न केवल अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता, बल्कि जिंदगी के उतार-चढ़ाव से भी सुर्खियां बटोरीं। पटौदी खानदान से ताल्लुक रखने वाले सैफ ने एक इंटरव्यू में एक्टिंग करियर में आने वाले स्ट्रगल के साथ ही पहली फिल्म से बाहर किए जाने का किस्सा भी साझा किया था।

एक पुराने इंटरव्यू में सैफ ने खुलासा किया था कि उनकी पहली फिल्म ‘बेखुदी’ (1992) से उन्हें निकाल दिया गया था, जब निर्देशक ने उन्हें गर्लफ्रेंड और फिल्म के बीच एक का चयन करने का अल्टीमेटम दिया था। सैफ ने माना था कि इस ‘धर्मसंकट’ ने उनके करियर की शुरुआत को नाटकीय बना दिया था।

सैफ अली खान का जन्म 16 अगस्त 1970 को दिल्ली में हुआ, वह एक शाही और सिनेमाई परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान थे, और मां शर्मिला टैगोर हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री। सैफ ने अपनी पढ़ाई लॉरेंस स्कूल, सनावर और बाद में यूके के लॉकर पार्क स्कूल और विनचेस्टर कॉलेज में की। हालांकि, उन्होंने खुद स्वीकार किया कि वह पढ़ाई में ज्यादा रुचि नहीं रखते थे।

सैफ का फिल्मी करियर 1993 में यश चोपड़ा की फिल्म ‘परंपरा’ से शुरू हुआ, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इससे पहले, वह राहुल रवैल की फिल्म ‘बेखुदी’ में काजोल के साथ डेब्यू करने वाले थे। इंटरव्यू में सैफ ने बताया था कि निर्देशक ने उनसे स्पष्ट कहा था, “या तो गर्लफ्रेंड छोड़ो या फिल्म छोड़ो।” 

हालांकि, सैफ ने फिल्म को छोड़ दिया और गर्लफ्रेंड को चुना, यह घटना उनके करियर की शुरुआत में एक बड़े झटके की तरह थी। सैफ के अभिनय का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा। साल 1990 के दशक में सैफ का करियर कई असफल फिल्मों जैसे ‘आशिक आवारा’ और ‘पहचान’ के साथ डगमगाई। 

लेकिन, 1994 में ‘ये दिल्लगी’ और ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ ने उन्हें एक खास पहचान दिलाई। साल 1999 में ‘कच्चे धागे’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ ने उनके करियर को नई दिशा दी। साल 2001 में आई ‘दिल चाहता है’ फिर 2003 में ‘कल हो ना हो’ और साल 2004 में आई ‘हम तुम’ ने उन्हें रोमांटिक हीरो के रूप में स्थापित किया, जिसमें ‘हम तुम’ के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

हालांकि, इन किरदारों से परे साल 2006 में आई ‘ओमकारा’, जिसमें उनके नकारात्मक किरदार को काफी पसंद किया गया। सैफ की निजी जिंदगी भी चर्चा में रही। साल 1991 में उन्होंने अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की, जिनसे उनकी बेटी सारा और बेटा इब्राहिम हैं। 

हालांकि, यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी और साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद, 2012 में सैफ ने करीना कपूर से शादी की, और उनके दो बेटे तैमूर और जहांगीर हैं।

 

Tags: Special Day , Saif Ali Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD