Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भगवंत सिंह मान ने टिल्ला बाबा शेख़ फ़रीद पर माथा टेका

लोगों से महान सूफ़ी संत के दिखाए रास्ते पर चलने की अपील

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Dr Gurpreet Kaur, Faridkot
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फ़रीदकोट , 15 Aug 2025

Last updated on: Aug 15, 2025, 18:04 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज टिल्ला बाबा शेख़ फ़रीद पर माथा टेका और लोगों से इस सम्माननीय सूफ़ी संत के पदचिह्नों पर चलने की अपील की। बाबा शेख़ फ़रीद को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें एक महान आध्यात्मिक नेता, कवि-प्रवक्ता और भारत में सूफ़ी परंपरा के प्रवर्तक के रूप में वर्णित किया। 

उन्होंने कहा कि बाबा फ़रीद जी को पंजाबी कविता का जनक माना जाता है और उनका प्रेम, करुणा, समानता, विनम्रता, भाईचारा और स्वतंत्रता पर आधारित दर्शन कालजयी और सार्वभौमिक रूप से प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बाबा शेख़ फ़रीद की बाणी, जिसमें 112 श्लोक और चार शबद शामिल हैं, श्री गुरु अर्जन देव जी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब में सम्मिलित की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब एक सार्वभौमिक ग्रंथ है, जो सभी धर्मों का प्रतिनिधित्व करता है और यह ज्ञान का विशाल भंडार पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि जब हम श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे श्रद्धा से शीश झुकाते हैं तो हम महान गुरुओं के साथ-साथ बाबा फ़रीद के प्रति भी सम्मान प्रकट करते हैं। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि बाबा फ़रीद का जीवन और उनकी शिक्षाएँ आज के भौतिकवादी समाज में विशेष रूप से प्रासंगिक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा फ़रीद की शिक्षाएँ आने वाली पीढ़ियों को समर्पण और विनम्रता के साथ मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित करती रहेंगी। 

लोगों से बाबा फ़रीद जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा करने से पंजाब को देश का नंबर एक राज्य बनाने में मदद मिलेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें बाबा फ़रीद जी के चरण-स्पर्श से पावन इस स्थान पर श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिला।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Dr Gurpreet Kaur , Faridkot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD