Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

माइक्रो ड्रामा ही आने वाले समय में मनोरंजन का तरीका होगा : जरीन खान

Zareen Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Aug 2025

Last updated on: Aug 15, 2025, 11:42 IST

'वीर', 'हाउसफुल-2', और 'हेट स्टोरी-3' जैसी फिल्मों में अभिनय का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री जरीन खान अब माइक्रो-ड्रामा (छोटी दमदार कहानियां) में नजर आएंगी। उन्होंने बताया कि यह कंटेंट इंडस्ट्री में एक अहम और नया मोड़ लेकर आएगा। 

जरीन खान अब माइक्रो-ड्रामा की दुनिया में कदम रख रही हैं। उनके नए प्रोजेक्ट का नाम 'फिर से रीस्टार्ट' है, जिसके साथ वह इस तेजी से बढ़ते फॉर्मेट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली हैं। इस नए फॉर्मेट और कहानी को लेकर अभिनेत्री ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए प्रतिक्रिया दी। 

उन्होंने कहा, "'माइक्रोड्रामा' एक नया कॉन्सेप्ट है, जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। इसकी कहानी भी बहुत अच्छी है और लोग इसे देखकर जुड़ाव भी महसूस करेंगे।उन्होंने आगे कहा, "इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे लोग फोन पर भी देख सकते हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसे देख सकेंगे।

अभिनेत्री का मानना है कि माइक्रो-ड्रामा ही आने वाले समय में मनोरंजन का एक तरीका होगा। उनका कहना है कि इसकी छोटी-छोटी कहानियां कम समय में देखी जा सकती हैं, जिससे लोग जुड़ाव महसूस करेंगे और यह हर किसी के लिए आसानी से उपलब्ध भी होगी।

माइक्रो ड्रामा शो 'फिर से रीस्टार्ट' के जरिए जरीन एक बार फिर से यह साबित करने जा रही हैं कि वह नए कॉन्सेप्ट को अपनाने से डरती नहीं हैं और दर्शकों से जुड़ने के लिए हमेशा कुछ-न-कुछ नया तरीका अपनाती रहती हैं। यह ड्रामा अब पॉकेट टीवी पर स्ट्रीम हो रहा है।

कुछ समय पहले जरीन खान ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कैटरीना कैफ के साथ फैन गर्ल मोमेंट को याद किया था। दरअसल, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पुराना वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह फिल्म 'रेस' के प्रीमियर में कैटरीना से ऑटोग्राफ लेती नजर आ रही थीं।

यह वह समय था, जब वह खुद फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही थीं। अभिनेत्री ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "ओ माई गॉड! ये वीडियो मुझे आज मिला और इसे देखकर आज भी ऐसा लगता है कि मानो ये कल की बात है। ये वीडियो फिल्म 'रेस' के प्रीमियर के समय की है।

एक दोस्त की वजह से हमें प्रीमियर में जाने के लिए पास मिले थे और हम अपनी आंखों से ये खूबसूरत पल देख पाए थे। उस समय मैं सिर्फ उनकी एक फैन थी, जिसे नहीं पता था कि एक दिन मैं इसी इंडस्ट्री का हिस्सा बनूंगी।"

 

Tags: Zareen Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD