Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे?- केजरीवाल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह

 

नशे के खिलाफ संदेश के साथ ‘शहीद-ए-आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन’ 27 सितंबर को: जय कृष्ण सिंह रौड़ी

डिप्टी स्पीकर ने मैराथन की तैयारियों को लेकर की अधिकारियों के साथ बैठक

Jai Krishan Rouri, Jai Krishan, Jai Krishan Singh Rouri, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

माहिलपुर (होशियारपुर) , 13 Aug 2025

Last updated on: Aug 14, 2025, 11:23 IST

नशे के खिलाफ जारी अभियान को और गति देते हुए आज खालसा कॉलेज, माहिलपुर में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने की। इस अवसर पर विशेष सचिव खेल एस.पी. आनंद, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमरबीर कौर भुल्लर, एसडीएम संजीव गोरे, एसपी नवनीत कौर गिल, संयुक्त निदेशक खेल अजीत पाल सिंह, उपनिदेशक खेल सुखचैन सिंह, जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह, सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं प्रीत कोहली सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने घोषणा की कि 27 सितंबर 2025 को खालसा कॉलेज, माहिलपुर में ‘शहीद-ए-आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन’ का आयोजन किया जाएगा। यह मैराथन शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के 118वें जन्म दिवस को समर्पित होगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन नशा-मुक्ति का सशक्त संदेश देगा और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने का एक बड़ा प्रयास होगा।

उन्होंने बताया कि यह मैराथन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम की एक अहम कड़ी है। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति, फिटनेस और खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। मैराथन में देशभर से हजारों एथलीट हिस्सा लेंगे और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। 

इसके साथ ही एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर ‘शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स आइकन पंजाब’ नाम से विशेष सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे। बैठक में डिप्टी स्पीकर, पंजाब विधानसभा के पीआरओ मोहित अत्तरी, एस.आर.एफ. फाउंडेशन, खालसा कॉलेज माहिलपुर के प्रिंसिपल हरविंदर सिंह और हरभजन सिंह स्पोर्ट्स क्लब के प्रिंसिपल सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

 

Tags: Jai Krishan Rouri , Jai Krishan , Jai Krishan Singh Rouri , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD