Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

भगवंत सिंह मान ने श्री नांदेड़ साहिब के लिए 500 महिला सरपंचों और पंचों के पहले प्रतिनिधिमंडल को ले जा रही ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन के साथ-साथ राष्ट्रीय पंचायती सम्मेलन में भी हिस्सा लेगा प्रतिनिधिमंडल

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab,Tarunpreet Singh Sond, Gurinder Singh Garry Birring, Fatehgarh Sahib
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 13 Aug 2025

Last updated on: Aug 14, 2025, 11:12 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 500 महिला सरपंचों और पंचों के पहले प्रतिनिधिमंडल को महाराष्ट्र ले जा रही ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह महिला सरपंच और पंच नांदेड़ में तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन करेंगी और महिला पंचायतों के राष्ट्रीय सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगी।  

आज यहां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य से 500 महिला सरपंचों और पंचों के प्रतिनिधिमंडल महिला पंचायतों के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए महाराष्ट्र जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिनिधिमंडल में अच्छा प्रदर्शन करने वाली पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल हैं। 

इस दौरे का उद्देश्य पंजाब की महिला सरपंचों और पंचों को अन्य राज्यों से आए पंचायती प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श के माध्यम से नए अनुभव साझा करना है, ताकि गांवों का कायाकल्प करने के लिए नवीन उपायों को लागू किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र का आधार हैं और गांवों में स्कूलों, डिस्पेंसरियों, पशु चिकित्सालयों और अन्य जनकल्याणकारी कार्यों का प्रबंधन सीधे तौर पर पंचायतों की निगरानी में होता है।

उन्होंने कहा कि ऐसी ट्रेनिंग सरपंचों और पंचों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि गांवों के विकास कार्यों के लिए पंचायतों का सभी विभागों के साथ तालमेल होता है। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि इस दौरे से महिला पंचायती प्रतिनिधियों का आत्मविश्वास और बढ़ेगा और गांवों के विकास को नई दिशा मिलेगी।  

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नांदेड़ में तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन के लिए महिला सरपंचों और पंचों को राज्य सरकार की ओर से आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस की स्मृति में यह पहल की जा रही है। 

उन्होंने आगे कहा कि इन महिला सरपंचों और पंचों के आने-जाने और ठहरने का सारा खर्च सरकार वहन करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पवित्र स्थल के दर्शन करवाने के लिए इस विशेष ट्रेन का इंतजाम किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पंजाबी के दिल में नांदेड़ साहिब के प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान है और हर व्यक्ति के मन में जीवन में कम से कम एक बार दर्शन करने की इच्छा होती है। 

उन्होंने आगे कहा कि यह पंच-सरपंच महिला सशक्तिकरण की भावना का उदाहरण हैं और सरकार इनके योगदान का सम्मान करने के लिए इन्हें इस तीर्थ यात्रा के दर्शन के लिए ले जाना चाहती है। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि महिला सरपंच और पंच पंजाब और पंजाबियों के लिए शांति, प्रगति और खुशहाली की अरदास करेंगी।  इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Tarunpreet Singh Sond , Gurinder Singh Garry Birring , Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD