Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद

 

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने पार्टी के ''महिला विंग लीडरशिप ट्रेनिंग" कार्यक्रम को किया संबोधित

सिर्फ आम आदमी पार्टी ही महिलाओं को सक्रिय राजनीति में आने का मौका देती है - अरविंद केजरीवाल

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Aman Arora, Amandeep Kaur Arora, Manish Sisodia, Raj Lali Gill, Arvind Kejriwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Aug 2025

Last updated on: Aug 14, 2025, 10:54 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को पार्टी के "महिला विंग लीडरशिप ट्रेनिंग कार्यक्रम" संबोधित किया एवं उनसे सामाजिक- राजनीतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पार्टी के महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष व मोगा से विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा एवं पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राजलाली गिल मौजूद रहें। 

वहीं अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सिर्फ आम आदमी पार्टी ही महिलाओं को सक्रिय राजनीति में आने का मौका देती है। दूसरी पार्टियां महिलाओं का राजनीतिक इस्तेमाल करती है। 

वे अपने महिला विंग के नेताओं से रैली में महिलाओं को बुलाते हैं या किसी महिला केंद्रित कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति होती है। सक्रिय राजनीति में वे साधारण परिवार के महिलाओं को नहीं आने देते। उन्होंने कहा कि पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही हमारी सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए एवं उन्हें सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। 

आप सरकार द्वारा चलाए जा रहे युद्ध नशे विरुद्ध अभियान से भी महिलाओं को सबसे ज्यादा राहत मिली है। उन्होंने कहा कि नशे से सबसे ज्यादा पीड़ा महिलाओं को ही होती है क्योंकि नशा उनसे उनके बच्चे और पति छीन लेता है एवं उनका घर बर्बाद कर देता है। 

इसलिए युद्ध नशयां विरूद्ध' अभियान में भी महिलाओं को प्रमुखता से भाग लेना चाहिए और पंजाब से नशे को जड़ से खत्म करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। केजरीवाल ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि अगर आपके बच्चे, पिता या पति नशे से पीड़ित हैं तो आप बिना किसी संकोच किए उन्हें तुरंत नशा मुक्ति केन्द्रों में भर्ती कराएं। 

आप सरकार ने इन केंद्रों में हर तरह की आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था की है। इनमें एअर कंडीशन की भी व्यवस्था की गई है ताकि मरीजों को गर्मी के कारण कोई परेशानी उत्पन्न न हो। उन्होंने महिलाओं से अपने अपने इलाके में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने की भी अपील की। केजरीवाल ने कहा कि मेरी नज़र में सबसे ज्यादा पुण्य का काम नशे से पीड़ित लोगों को बचाना एवं उनके परिवार को फिर से पटरी पर लाना है।

केजरीवाल ने कहा कि हम गरीबों के कल्याण के लिए काम करते हैं, इसलिए अभी तक राजनीति में जिंदा हैं। हमारे खिलाफ बहुत साजिशें रची गई। मुझे और मेरी पार्टी के नेताओं को जेल भेजा गया और पार्टी तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन हम नहीं टूटे क्योंकि हमारे साथ गरीबों और आम लोगों की दुआएं हैं। 

हमने गरीबों के बच्चों के लिए अच्छे स्कूल बनवाएं, उनके इलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक और अच्छे सरकारी अस्पताल बनवाए एवं उनके घरों के बिजली बिल जीरो किए। इन योजनाओं के कारण गरीब लोगों का जीवन काफी आसान हुआ है, वर्ना इतनी महंगाई में लोगों का गुज़ारा करना मुश्किल हो जाता। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के कारण आज भाजपा और कांग्रेस के परंपरागत वोटर भी हमारी तारीफ कर रहे हैं।

जिस तरह महिलाओं के बिना घर ठीक से नहीं चल सकता, उसी तरह उनके बिना देश भी सही से नहीं चल सकता - भगवंत मान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्षी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाकी पार्टियां भी महिला विंग बनाती हैं लेकिन वह सिर्फ किसी मंत्री तक ही सीमित रहता है। आम घरों की महिलाएं सिर्फ नारे लगाने के लिए होती है।

वहीं आम आदमी पार्टी महिलाओं को पार्टी में आने के बाद ट्रेनिंग देती है कि सक्रिय राजनीति में कैसे भाग लें। उन्होंने कहा कि जिस तरह महिलाओं के बिना कोई घर ठीक ढंग से नहीं चल सकता, उसी तरह उनके सहयोग के बिना देश भी सही से नहीं चल सकता।

उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली और मोहल्ला क्लीनिकों से भी महिलाओं को सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है। इससे उनपर महंगाई का बोझ कम पड़ता है क्योंकि उनपर ही महंगाई का सीधा असर पड़ता है। राशन से लेकर गैस सिलेंडर तक, सब उनसे जुड़ा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि एक बार मुझे एक दूध वाला मिला। उसने कहा आपने दूध वालो के लिए बहुत कुछ किया है। इसके लिए आपका धन्यवाद! मैंने पूछा कैसे? उसने कहा - 300 यूनिट बिजली माफ करने से महिलाओं के पैसे बचने लगे हैं। 

पहले लोग 3 महीने बाद मेरा हिसाब करते थे। अब हर 10 दिन में लोग पैसे दे देते हैं क्योंकि उनके इलाज बिजली और बच्चों के स्कूल फीस के पैसे बचने लगे हैं। इसी तरह मुझे एक व्यक्ति का फोन आया उन्होंने कहा कि युद्ध नशे विरुद्ध अभियान भी वास्तव में महिलाओं के लिए है क्योंकि नशे से सबसे ज्यादा दुखी महिलाएं ही होती थी। 

उनके बच्चे बर्बाद होते थे या पति नशा करके मारपीट करता था। अब यह बहुत बहुत कम हो गया है। मुख्यमंत्री ने सेल्फ हेल्प ग्रुप के जरिए महिलाओं की आर्थिक तरक्की का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि संगरूर में सरकार की मदद से 100 महिलाओं ने ग्रूप बनाकर अपना काम शुरू किया,  आज उनका एक महीने का टर्नओवर डेढ़ करोड़ रुपये हो गया है। 

इसके अलावा हमने पंजाब पुलिस में भी हजारों महिलाओं की भर्ती की। आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है। आज ही हमने फतेहगढ़ साहिब में करीब 350 महिला सरपंचों और पंचों को सरकारी खर्चे पर ट्रेनिंग के लिए महाराष्ट्र भेजा है।

उनके रहने से लेकर खाने पीने और आने जाने का किराया भी सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रतिबद्धता पूर्वक काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में इसके सार्थक नतीजे देखने को मिलेंगे।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Aman Arora , Amandeep Kaur Arora , Manish Sisodia , Raj Lali Gill , Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD