Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

'मंडला मर्डर्स' के डायरेक्टर गोपी पुथरन ने सीरीज को लेकर दी खास जानकारी

Vaani Kapoor, Bollywood, Web Series, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Mandala Murders, Gopi Puthran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Aug 2025

Last updated on: Aug 13, 2025, 12:30 IST

गोपी पुथरन की वेब सीरीज 'मंडला मर्डर्स' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। यह दर्शकों के बीच काफी चर्चित वेब सीरीज है। इसके डायरेक्टर गोपी पुथरन ने कहा कि कंटेंट का लोगों से जुड़ा होना बहुत जरूरी है, तभी ये उन्हें पसंद आएगा। 'मंडला मर्डर्स' को रिलीज हुए तीन हफ्ते हो गए हैं, और ये नेटफ्लिक्स पर भारत में सबसे ज्यादा देखी जानी वाले सीरीज में टॉप पर बनी हुई है।

गोपी ने कहा, "भारत एक ऐसा देश है, जो अपनी जड़ों से गहराई से जुड़ा और गर्वित है। मिथक हमारे डीएनए में गहराई से समाए हुए हैं क्योंकि ये कहानियां हमारे बुजुर्गों द्वारा पीढ़ियों से हमें सुनाई जाती रही हैं। यही वजह है कि हम इस तरह के कंटेंट से तुरंत जुड़ जाते हैं।"

उनके मुताबिक, "यह देखना वाकई उत्साहजनक है कि 'मंडला मर्डर्स' इसी वजह से लोगों के मन से जुड़ गया है। नेटफ्लिक्स, जिसकी देश भर में अविश्वसनीय पहुंच है। इस साझेदारी ने 'मंडला मर्डर्स' को उन लोगों के लिए एक गिफ्ट बना दिया है, जो भारत के मिथकों और रहस्यों से भरपूर कंटेंट देखना चाहते हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि ग्लोबल ऑडियंस जो भारत की पौराणिक पहचान के बारे में जानने को उत्सुक है, वो इसे खूब देख रहे हैं। 'मंडला मर्डर्स' वाईआरएफ एंटरटेनमेंट ने बनाया है। इस शो में वाणी कपूर, वैभव राज गुप्ता, सुरवीन चावला, श्रिया पिलगांवकर, सिद्धांत कपूर, राहुल बग्गा, रघुबीर यादव और मोनिका चौधरी जैसे कई जाने-माने कलाकार शामिल हैं।

इस शो की कहानी दो जांच अधिकारियों के इर्द-गिर्द घूमती है। वे एक मिशन पर निकलते हैं ताकि लगातार हो रही रहस्यमयी हत्याओं के पीछे का सच पता लगा सकें। जांच करते हुए, उन्हें ऐसे भयानक और डरावने राज मिलते हैं, जो इतिहास से जुड़े होते हैं।

 

Tags: Vaani Kapoor , Bollywood , Web Series , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Mandala Murders , Gopi Puthran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD