Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पंचायत मंत्री ने ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र में मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

हर वर्ष की भांति 32 वें वर्ष भी ब्रह्मकुमारी बहनों से बंधवाई राखी

Krishan Lal Panwar, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Panipat
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पानीपत , 09 Aug 2025

Last updated on: Aug 12, 2025, 09:37 IST

हरियाणा के  विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने पानीपत जिले के थिराना गांव में स्थित ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। इस दौरान उन्होंने ब्रह्मकुमारी बहनों से अपनी कलाई पर राखी बंधवाकर रक्षाबंधन के त्यौहार की प्रदेशवासियों को बधाई भी दी।

श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि यह त्यौहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक ही नहीं बल्कि आत्मा की सुरक्षा का भी उत्सव है। यह त्यौहार सिर्फ रिश्तों से ही नहीं बल्कि आत्मा से भी जुड़ा हुआ होता है। पंवार ने कहा कि वह ब्रह्मकुमारी आश्रम में लगातार तीन दशकों से इस त्यौहार पर आ रहे हैं। 

इसी कड़ी में आज बीते वर्षों की भांति 32वें वर्ष भी ब्रह्मकुमारी आश्रम में बहनों से राखी का धागा बंधवाने आया हूं।  श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी संस्थान आज न केवल भारत के कोने-कोने में, बल्कि विश्व के 120 से अधिक देशों में मानवता का कल्याण कर अलख जगा रहा है। 

इस संस्थान में समय-समय पर आना मेरे लिए एक परंपरा ही नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक कर्तव्य बन चुका है। उन्होंने कहा कि जब ये ब्रह्मकुमारी बहनें मुझे राखी बांधती हैं, तो यह धागा मुझे नई दिव्य ऊर्जा और ईश्वरीय आशीर्वाद भी देता है।ब्रह्मकुमारी संस्थान द्वारा समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, नारी सशक्तिकरण, जलवायु परिवर्तन एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार में किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय कर रहे है। 

उन्होंने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि राखी का त्यौहार हमें यह भी याद दिलाता है कि बहनों के साथ-साथ समाज के हर कमजोर, उपेक्षित और पीड़ित वर्ग की रक्षा करना भी हमारी अहम जिम्मेदारी है।

 

Tags: Krishan Lal Panwar , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Panipat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD