Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट भारत की चार दिवसीय यात्रा पर

Military, Army, Indian Army, General Upendra Dwivedi, Chief of the Army Staff, Simon Stuart, Lieutenant General Simon Stuart, Chief of the Australian Army
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Aug 2025

Last updated on: Aug 11, 2025, 18:37 IST

ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट 11 से 14 अगस्त 2025 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत करना तथा दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को बढ़ाना है।

इस यात्रा की शुरुआत राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर औपचारिक पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई, जहाँ जनरल स्टुअर्ट ने भारतीय सशस्त्र बलों के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद साउथ ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी से औपचारिक मुलाकात हुई।

ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख को भारत की सुरक्षा की दृष्टि से, ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना में प्रौद्योगिकी अपनाने के संबंध में हाल में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों के वरिष्ठ नेतृत्व से भी मुलाकात की, जिनमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह और रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार शामिल थे। 

इस यात्रा के दौरान, ऑस्ट्रेलियाई सेना के रेजिमेंटल सार्जेंट मेजर ने साउथ ब्लॉक में भारतीय सेना के सूबेदार मेजर से मुलाकात की और सभी रैंकों के बीच सौहार्द और सहयोग को बढ़ावा दिया। जनरल स्टुअर्ट 12 अगस्त को आगरा जाकर 50 (स्वतंत्र) पैराशूट ब्रिगेड का दौरा करेंगे और सभी रैंकों के साथ बातचीत करेंगे। 

वह राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय में मुख्य भाषण देने के लिए नई दिल्ली लौटने से पहले प्रतिष्ठित ताजमहल भी देखेंगे। ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख 13 और 14 अगस्त को पुणे जाएँगे, जहाँ वे दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ से बातचीत करेंगे और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला का दौरा करेंगे। 

वे कैडेटों को नेतृत्व, संयुक्त प्रशिक्षण और सहयोग पर संबोधित करेंगे। इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान, वे अन्य रक्षा सहयोग कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। यह उच्च स्तरीय यात्रा मजबूत और बढ़ती भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा साझेदारी की पुष्टि करती है और एक स्थिर, सुरक्षित और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता पर जोर देती है।

 

Tags: Military , Army , Indian Army , General Upendra Dwivedi , Chief of the Army Staff , Simon Stuart , Lieutenant General Simon Stuart , Chief of the Australian Army

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD