Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नई दिल्ली में आईसीजी और एसएलसीजी के बीच 8वीं उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई

Military, Indian Coast Guard, ICG, Sri Lanka Coast Guard, SLCG, 8th High Level Meeting
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Aug 2025

Last updated on: Aug 11, 2025, 18:34 IST

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और श्रीलंका तटरक्षक बल (एसएलसीजी) के बीच 8 वीं उच्च-स्तरीय बैठक (एचएलएम) 11 अगस्त, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। ये बैठक दोनों देशों के बीच मज़बूत और स्थायी समुद्री साझेदारी में एक और मील का पत्थर साबित हुई। 

इस बैठक में समुद्री प्रदूषण , समुद्री खोज एवं बचाव, और समुद्री कानून प्रवर्तन के क्षेत्रों में सहयोगात्मक जुड़ाव को मज़बूत करने के साथ-साथ क्षमता निर्माण और तकनीकी सहायता पहलों को बढ़ाने पर चर्चा हुई। श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्रीलंका तटरक्षक बल (एसएलसीजी) के महानिदेशक रियर एडमिरल वाईआर सेरासिंघे ने किया और भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के महानिदेशक परमेश शिवमणि ने किया। 

दोनों पक्षों ने समकालीन समुद्री चुनौतियों का समाधान करने, साझा समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा, संरक्षा और पर्यावरणीय प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में आईसीजी और एसएलसीजी के बीच परिचालन समन्वय को गहरा करने, सर्वोत्तम प्रयासों को साझा करने और निरंतर सहयोग के माध्यम से क्षेत्रीय समुद्री स्थिरता को और बढ़ावा देने के आपसी संकल्प पर बल दिया गया। 

एसएलसीजी प्रतिनिधिमंडल 2018 में आईसीजी और एसएलसीजी के बीच  समझौता ज्ञापन के ढांचे के अंतर्गत एचएलएम और अन्य पेशेवर बातचीत के लिए 10 से 14 अगस्त, 2025 तक भारत का दौरा कर रहा है।

 

Tags: Military , Indian Coast Guard , ICG , Sri Lanka Coast Guard , SLCG , 8th High Level Meeting

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD