Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बर्थडे स्पेशल : एक्ट्रेस से पहले टीवी रिपोर्टर, फिर बॉलीवुड में मिली ‘फतेह’

Jacqueline Fernandez, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Special Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Aug 2025

Last updated on: Aug 11, 2025, 16:55 IST

श्रीलंका की गलियों से निकलकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज का 11 अगस्त को 39वां जन्मदिन है। जैकलीन पूर्व मिस यूनिवर्स श्रीलंका रही हैं और दिलकश मुस्कान, एक्टिंग और स्टाइलिश अंदाज के साथ छाई रहती हैं।  

फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सफल फिल्में देने वाली जैकलीन ने बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल किया है। श्रीलंका से शुरू हुआ उनका सफर भारत में स्टारडम तक पहुंचा। जैकलीन फर्नांडीज का जन्म 11 अगस्त 1985 को बहरीन के मनामा में हुआ। 

उनके पिता, एलरॉय फर्नांडीज, श्रीलंकाई बर्गर जाति से हैं, जबकि मां किम कनाडाई मूल की हैं। जैकलीन सबसे छोटी संतान हैं और उनके दो भाई व एक बहन हैं। बहरीन के सेक्रेड हार्ट स्कूल में पढ़ाई के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सिडनी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की।

इसके बाद वह श्रीलंका लौटीं और टीवी जर्नलिस्ट के रूप में काम शुरू किया। जैकलीन ‘लंका बिजनेस रिपोर्ट’ जैसे शो होस्ट कर चुकी हैं और कई न्यूजपेपर में लेख भी लिख चुकी हैं। जैकलीन ने एक इंटरव्यू में बताया था, “पत्रकारिता ने मुझे आत्मविश्वास और संवाद की कला सिखाई, लेकिन मेरा सपना हमेशा से एक्टिंग में करियर बनाने का रहा। 

मैं हॉलीवुड स्टार बनना चाहती थी और इस तरह से रास्ता बनता गया।” साल 2006 में मिस यूनिवर्स श्रीलंका का खिताब जीतने के बाद उनके सपनों को पंख लगे। साल 2009 में एक मॉडलिंग असाइनमेंट के लिए भारत आईं जैकलीन ने सुजॉय घोष की फिल्म ‘अलादीन’ के लिए ऑडिशन दिया। 

इस फैंटेसी-ड्रामा में उनके साथ लीड रोल में रितेश देशमुख थे। फिल्म में जैकलीन ने प्रिंसेज जैस्मीन की भूमिका निभाई। हालांकि, जैकलीन की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में असफल रही, लेकिन उन्हें आईफा अवॉर्ड फॉर स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर मिला।

इसके बाद साल 2010 में ‘जाने कहां से आई है’ में उन्होंने एक एलियन लड़की का किरदार निभाया, लेकिन असल सफलता साल 2011 में आई फिल्म ‘मर्डर 2’ से मिली। इस थ्रिलर फिल्म में इमरान हाशमी के साथ उनकी केमिस्ट्री और बोल्ड लुक को खूब सराहा गया। 

यह उनकी पहली कमर्शियल हिट थी। ‘मर्डर 2’ के बाद जैकलीन ‘हाउसफुल 2’, ‘रेस 2’ और ‘किक’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा बनीं। ‘किक’ में सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी ने उन्हें बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक बना दिया। जैकलीन सफलता की सीढ़ियों पर फिर बिना रुके चढ़ती गईं। 

‘हाउसफुल 3’, ‘जुड़वां 2’, ‘विक्रांत रोना’, 'फतेह' जैसी फिल्मों ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया। जैकलीन ने 2016-17 में डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में जज की भूमिका भी निभाई। उन्हें डांसिंग टैलेंट और स्टाइल ने कई ब्रांड्स का चेहरा भी बना दिया।

एक से बढ़कर एक सफल फिल्मों का हिस्सा रहीं जैकलीन की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही है। उनका नाम बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद अल खलीफा के साथ जुड़ा। लेकिन, साल 2011 में उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद साल 2011 में ‘हाउसफुल 2’ की शूटिंग के दौरान वह डायरेक्टर साजिद खान के साथ रिश्ते में थीं, जो साल 2013 में खत्म हो गया। 

उनका नाम सुकेश चंद्रशेखर के साथ भी जुड़ा, लेकिन जैकलीन ने हमेशा अपने काम पर फोकस रखा। उन्होंने इसकी कभी पुष्टि नहीं की। जैकलीन सफल एक्ट्रेस के साथ ही सोशल वर्कर भी हैं। वह परोपकार से जुड़े कई कार्यों में लगी रहती हैं। जैकलीन पेटा की भी समर्थक हैं।

साल 2014 में उन्हें 'वुमन ऑफ द ईयर' चुना गया। उन्होंने अपने योलो फाउंडेशन के जरिए केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद की और हैबिटेट फॉर ह्यूमैनिटी जैसे संगठनों के साथ काम किया। साल 2017 में उन्होंने कोलंबो में ‘कीमा सूत्र’ नाम का एक रेस्तरां भी खोला।

 

Tags: Jacqueline Fernandez , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Special Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD