Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'पराधा' मेरे लिए एक सपने की तरह : अनुपमा परमेश्वरन

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Anupama Parameswaran, Paradha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 10 Aug 2025

Last updated on: Aug 11, 2025, 16:02 IST

निर्देशन प्रभु वेणुगोपाल की फिल्म 'पराधा' में मुख्य भूमिका निभा रहीं एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने अपने दिल से जुड़ी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके लिए बेहद खास और महत्वपूर्ण है। इंस्टाग्राम पर फिल्म 'पराधा' का ट्रेलर शेयर करते हुए अनुपमा परमेश्वरन ने लिखा, "पराधा मेरे लिए एक सपने की तरह है। 

यह कहानी मेरे दिल के बहुत करीब है, और मैंने इसमें पूरी मेहनत और लगन से काम किया है। फिल्म को मैंने एक तरीके से जीया है।" अनुपमा ने फिल्म की टीम का धन्यवाद करते हुए लिखा, "मैं हर उस व्यक्ति की बहुत आभारी हूं जिसने मेरा साथ दिया, मुझ पर भरोसा किया और मेरी मदद की। 

मैं टीम का भी धन्यवाद करती हूं। मैं चाहती हूं कि भारी संख्या में लोग इस फिल्म की कहानी मेरे साथ देखें। मुझे उम्मीद है कि ये कहानी आप सबके दिल को भी उतना ही छू जाएगी जितना मेरे दिल को छू गई है। 'पराधा' का ट्रेलर अब आ गया है। थिएटर में मिलते हैं!" फिल्म में अनुपमा सुब्बू नाम की लड़की का किरदार निभा रही है। 

फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि सुब्बू एक ऐसे गांव से हैं, जहां महिलाओं को पर्दा करना पड़ता है। एक दिन सुब्बू अचानक गायब हो जाती है और पता चलता है कि उसके साथ कुछ बुरा हुआ है। गांव वाले मानते हैं कि सुब्बू की वजह से उनके गांव पर देवी का श्राप लगा है, इसलिए वे उसकी मदद करने से इनकार कर देते हैं। 

कहानी आगे इस बात को दिखाती है कि कैसे दो शहर की महिलाएं सुब्बू के साथ खड़ी होती हैं और उनकी मदद से वह फिर से अपनी जिंदगी में मजबूती से खड़ी होती है। यह फिल्म महिला सशक्तिकरण, दोस्ती और हिम्मत की प्रेरणादायक कहानी है। फिल्म को प्रसिद्ध जोड़ी राज और डीके ने मिलकर तैयार किया है। 

राज और डीके 'द फैमिली मैन' सीरीज के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म का निर्माण विजय डोंकडा, श्रीनिवासुलु पीवी, और श्रीधर मक्कुवा ने मिलकर अनंदा मीडिया कंपनी के बैनर तले किया है। अनुपमा परमेश्वरन के अलावा, फिल्म में दर्शन राजेंद्रन और संगीता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म 'पराधा' 22 अगस्त को रिलीज होगी।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Anupama Parameswaran , Paradha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD