Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'ओडुम कुथिरा चादुम कुथिरा' का ट्रेलर रिलीज, कल्याणी प्रियदर्शन के लिए घोड़ा ढूंढते नजर आए फहद फासिल

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Fahadh Faasil, Althaf Salim, Odum Kuthira Chaadum Kuthira, Kalyani Priyadarshan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 10 Aug 2025

Last updated on: Aug 11, 2025, 16:01 IST

मलयालम सिनेमा के डायरेक्टर अल्ताफ सलीम की अगली फिल्म 'ओडुम कुथिरा चादुम कुथिरा' का ट्रेलर रविवार को रिलीज किया गया। यह फिल्म एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी है। इसमें फहद फासिल और कल्याणी प्रियदर्शन मुख्य भूमिका में हैं। 

एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर का लिंक साझा किया और लिखा, "हमारा ट्रेलर आ गया है! जल्दी देखो! ये फिल्म ओणम के मौके पर 29 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी।" ट्रेलर में दिखाया गया है कि कल्याणी प्रियदर्शन अपने दोस्त एबी, जिसका किरदार फहद फासिल निभाते दिख रहे हैं, को बताती है कि उसे एक सपना आया है जिसमें एक मोटा सफेद घोड़ा है। 

फिर एबी उस तरह का घोड़ा ढूंढ़ने की कोशिश करता है। इस पर उसके दोस्त कल्याणी को पूरी तरह से पागल बताते हैं और घोड़े को ढूंढने की कोशिश को रोकने की सलाह देते हैं। चूंकि एबी कल्याणी से बेइंतहा प्यार करता है, तो वह दोस्तों की सलाह को अनसुनी कर देता है।

ट्रेलर में हल्की-फुल्की कॉमेडी और रोमांस है। यह फिल्म निर्देशक अल्ताफ सलीम की दूसरी फिल्म है। उनकी पहली फिल्म 'नजंदुकलुदे नाट्टिल ओरिदावेला' है, जिसे समीक्षकों और दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में निविन पॉली और ऐश्वर्या लक्ष्मी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 

वहीं शांति कृष्णा, सिजू विल्सन, अहाना कृष्णा और शराफुद्दीन भी अहम किरदार में थे। अल्ताफ सलीम ने पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि 'ओडुम कुथिरा चादुम कुथिरा' का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा केरल के एर्नाकुलम में शूट किया गया है, जबकि बाकी 30 प्रतिशत हिस्सा चेन्नई में फिल्माया गया।

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी जिंटो जॉर्ज ने की है, जबकि संगीत जस्टिन वर्गीस ने दिया है। एडिटिंग की जिम्मेदारी सुन्दर नायक ने संभाली है। इनके अलावा, फिल्म का निर्माण अशिक उस्मान ने किया है। फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2024 में शुरू हुई थी और अब 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Fahadh Faasil , Althaf Salim , Odum Kuthira Chaadum Kuthira , Kalyani Priyadarshan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD