Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

पाकिस्तानी एजेंट की भूमिका निभाने पर बोले सनी हिंदुजा, 'अच्छे रोल आसानी से नहीं मिलते'

Web Series, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Sunny Hinduja, Saare Jahan Se Accha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Aug 2025

Last updated on: Aug 11, 2025, 13:05 IST

अभिनेता सनी हिंदुजा अपकमिंग वेब सीरीज 'सारे जहां से अच्छा' में आईएसआई एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। अभिनेता ने बताया कि वह किसी रोल को निभाते समय किरदार की राष्ट्रीयता या पृष्ठभूमि पर ध्यान नहीं देते, बल्कि किरदार की भूमिका और उसकी गहराई पर ध्यान देते हैं। 

सनी का कहना है कि अच्छे किरदार की कमी है और एक अभिनेता होने के नाते किरदार को ऐसे निभाना चाहिए जो कहानी को अच्छे तरीके से परफॉर्म करे, भले ही वह निगेटिव रोल हो। अभिनेता ने अपने रोल के बारे में बात करते हुए आईएएनएस से कहा, "अच्छे रोल मिलना बहुत मुश्किल है, और एक किरदार को निभाने के लिए सौ लोग खड़े रहते हैं। 

इसलिए, एक अभिनेता होने के नाते, मैं यह नहीं सोचता कि ये रोल कैसा है, ये किस जगह का है, या ये किस जाति या धर्म से है। बल्कि, मैं बस यह देखता हूं कि रोल कितना दमदार है, क्योंकि जैसा कि मैंने आपसे कहा, अच्छा रोल मिलना बहुत मुश्किल है।"

इस सीरीज में प्रतीक गांधी रॉ एजेंट विष्णु शंकर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसको लेकर उन्होंने आईएएनएस से कहा, "अगर आप कृष्ण की बात करते हैं, तो कंस का भी जिक्र मिलेगा। तो जब हम सेना की बात करते हैं, जब हम दो देशों की खुफिया एजेंसियों की बात करते हैं, तो हमारी अपनी और दूसरे देश की खुफिया एजेंसी की लड़ाई भी दिखेगी। 

ऐसे में सामने वाली एजेंसी का किरदार भी सामने आएगा और इस किरदार को कोई न कोई तो निभाएगा, वर्ना कहानी कैसे बनेगी?" बता दें, सीरीज 'सारे जहां से अच्छा' की कहानी एक रॉ एजेंट विष्णु शंकर की है, जिसे एक खतरनाक मिशन पर पाकिस्तान के अंदर भेजा जाता है।

यह कहानी 1970 के दशक की तनावपूर्ण स्थिति पर आधारित है, जब हर कदम पर दुनिया में परमाणु युद्ध का खतरा था। इस सीरीज में सुहैल नय्यर, कृतिका कामरा, तिलोतमा शोमे, राजत कपूर और अनुप सोनी भी हैं। गौरव शुक्ला द्वारा निर्मित और भवेश मंडालिया के क्रिएटिव प्रोडक्शन में बनी यह सीरीज स्वतंत्रता दिवस से पहले 13 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

 

Tags: Web Series , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Sunny Hinduja , Saare Jahan Se Accha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD