Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

राजामौली और महेश बाबू की फिल्म का नाम 'ग्लोब ट्रोटर'? नवंबर में उठेगा पर्दा

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Mahesh Babu, SS Rajamouli, Globe Trotter
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 09 Aug 2025

Last updated on: Aug 11, 2025, 13:01 IST

मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े निर्देशकों में से एक माना जाता है। राजामौली अपने शानदार विजन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हमें ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी और ‘आरआरआर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। 

वह साउथ के स्टार महेश बाबू के साथ एक फिल्म बना रहे हैं, जिसे अभी तक 'एसएसएमबी29' कहा जा रहा था। शनिवार को महेश बाबू के जन्मदिन पर फिल्म को लेकर एक मेगा अनाउंसमेंट हुई। सोशल मीडिया पर इसकी एक झलक महेश बाबू के जन्मदिन पर पेश की गई।

इसमें एक शख्स के गले में एक लॉकेट नजर आया। इसे महेश बाबू और राजामौली दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "पहला खुलासा नवंबर 2025 में होगा। ग्लोब ट्रोटर।" इसके बाद राजामौली ने इंस्टाग्राम पर भी एक पोस्ट किया।

उन्होंने लिखा, "प्रिय भारत और दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों, साथ ही महेश के फैंस, काफी समय हो गया है, हमने शूटिंग शुरू की है और हम आपके इस फिल्म को लेकर उत्साह की सराहना करते हैं। इस फिल्म की कहानी और दायरा इतना बड़ा है कि मुझे लगता है, सिर्फ तस्वीरें या प्रेस कॉन्फ्रेंस इसके साथ न्याय नहीं कर सकते।" 

उन्होंने आगे लिखा, "हम इस समय कुछ ऐसा तैयार कर रहे हैं, जो हम जिस दुनिया को बना रहे हैं, उसकी असलियत, गहराई और अनुभव को दर्शा सके। इसे हम नवंबर 2025 में पेश करेंगे और हम एक ऐसी चीज बनाने की कोशिश में हैं, जो पहले कभी नहीं देखी गई हो। आप सभी के धैर्य के लिए धन्यवाद।" 

इस ऐलान ने एक बार फिर एसएस राजामौली के नवंबर 2025 में होने वाले खुलासे को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। जहां उनके सुपरस्टार महेश बाबू के साथ अगले प्रोजेक्ट को लेकर पहले से ही काफी बातें हो रही हैं, वहीं यह ऐलान न सिर्फ इन चर्चाओं को और बढ़ाएगा, बल्कि उत्साह को भी ऊंचे स्तर पर पहुंचा देगा।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Mahesh Babu , SS Rajamouli , Globe Trotter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD