Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दुलकर सलमान की 'कांथा' का पहला गाना 'पनिमलरे' रिलीज

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Selvamani Selvaraj, Kaantha, Dulquer Salmaan, Bhagyashri Borse
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 09 Aug 2025

Last updated on: Aug 11, 2025, 12:40 IST

निर्देशक सेल्वमणि सेल्वराज की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा फिल्म 'कांथा' के मेकर्स ने शनिवार को फिल्म का पहला रोमांटिक गाना 'पनिमलरे' रिलीज कर दिया। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर गाने को पोस्ट करते हुए लिखा, "हमारी फिल्म का पहला गाना 'पनिमलरे', अब रिलीज हो गया है। 

गाने की इस मनमोहक लय के साथ जुड़ें और 12 सितंबर को सिनेमाघरों में 'कांथा' की कहानी जानें।" दुल्कर सलमान और भाग्यश्री बोर्से पर फिल्माए गए गीत को झानु चांथर और शिवम ने संगीत में पिरोया है। वहीं, इसके बोल कुट्टी रेवती ने लिखे हैं, जबकि अतिरिक्त बोल शिवम और दीपिका कार्तिक कुमार ने लिखे हैं। 

गाने को प्रदीप कुमार और प्रियंका एन.के. ने गाया है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसने दर्शकों के बीच काफी उत्साह बढ़ा दिया। टीजर की शुरुआत एक घोषणा के साथ होती है, जिसमें बताया जाता है कि फिल्म 'सान्था,' जो कि मॉडर्न स्टूडियोज द्वारा बनाई जा रही है, तमिल सिनेमा की पहली हॉरर फिल्म होगी। 

अय्या (समुथिरकानी) इस फिल्म के लेखक और निर्देशक हैं, जबकि दुलकर सलमान इसमें हीरो हैं। 1950 के दशक के मद्रास की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक ड्रामा थ्रिलर है, जो उस दौर की परंपराओं और आधुनिकता के टकराव को दर्शाएगी। यह फिल्म दर्शकों को उस युग में ले जाएगी, जहां कहानी से जुड़ाव गहरा होता था। 

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में दमदार अभिनय, समृद्ध कहानी और शानदार विजुअल्स हैं। 'कांथा' का निर्माण स्पिरिट मीडिया और वायफरर फिल्म्स ने मिलकर किया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी मशहूर दानी सांचेज लोपाज ने की है। था. रामलिंगम आर्ट डायरेक्टर हैं और संपादन लेवलिन एंथनी गोंसाल्वेस ने किया है। यह फिल्म 12 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Selvamani Selvaraj , Kaantha , Dulquer Salmaan , Bhagyashri Borse

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD