Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

अमित शाह ने 890 करोड़ रुपये की पुनौरा धाम परियोजना की आधारशिला रखी

सीतामढी-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Nitish Kumar, Patna, Bihar, Janata Dal United, Chief Minister of Bihar, Rajiv Ranjan Singh, Punaura Dham Temple, Punaura Dham Project, Sitamarhi Delhi Amrit Bharat Train
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बिहार , 08 Aug 2025

Last updated on: Aug 09, 2025, 15:35 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज बिहार के सीतामढ़ी ज़िले में माँ सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम  मंदिर एवं परिसर के समग्र विकास की वृहद योजना का भूमिपूजन किया। श्री अमित शाह ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए अमृत भारत ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ भी किया। 

इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज मां जानकी के जन्मस्थान पुनौरा धाम  मंदिर परिसर के समग्र विकास की नींव डालना न सिर्फ सीतामढ़ी, मिथिलांचल और बिहार बल्कि पूरे देश और दुनिया के लिए बहुत शुभ अवसर है। 

उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने माता सीता की जन्मस्थली पर पुनौरा धाम  मंदिर और उसके पूरे परिसर का करोड़ों रुपए से विकास करने का काम किया है। यह न सिर्फ मिथिलांचल और बिहार बल्कि पूरे देश के भक्तजनों के लिए आनंद का विषय है।

श्री अमित शाह ने कहा कि पुनौरा धाम  में शक्तिस्वरूपा जगतजननी मां जानकी का भव्य मंदिर 68 एकड़ से अधिक क्षेत्र में लगभग 890 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। उन्होंने कहा कि इसमें से 137 करोड़ रुपये माता सीता के मौजूदा मंदिर के जीर्णोंद्धार और 728 करोड़ रूपये परिक्रमा पथ और बाकी रचनाओं पर खर्च होंगे। 

उन्होंने कहा कि यहां पर परिक्रमा पथ, ध्यान केन्द्रवाटिका, धार्मिक जल स्रोतों का पुनर्निर्माण, धर्मशालाएं, भोजनालय, चिकित्सा सुविधा और डिजिटल गैलरी में मां सीता का जीवन चरित्र और रामायण की कथाएं बताई जाएगी। उन्होंने कहा कि 3D अनुभव से हमारे युवा प्रभु श्री राम के साथ साथ माता जानकी के जीवन के सभी प्रसंगों को भी बहुत अच्छे तरीक़े से देख सकेंगे। 

श्री शाह ने कहा कि इस परियोजना में रामायण सर्किट के वाल्मीकी नगर का 52 करोड़ रुपये, मधुबनी के पुलहर स्थान का 31 करोड़ रुपये, सीतामढ़ी के पंथपाकर का 24 करोड़ रुपये , अहिल्या स्थान का 23 कोरड़ रूपये, राम रेका घाट का 13 करोड़ रूपये और मुंगेर गया के सीता कुंड का 7 करोड़ रुपये से विकास करने का काम भी होगा।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज सीतामढ़ी- दिल्ली अमृत भारत ट्रेन की भी शुरूआत हुई है। उन्होंने कहा कि पहले बिहार में रेल के विकास में लिए हर साल 1132 करोड़ रुपये खर्च होते थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने सिर्फ 2025-26 में ही बिहार में रेल के लिए 10,066 करोड़ रुपये का खर्च किया है।

श्री अमित शाह ने कहा कि श्री राम से माता सीता की पहली बार भेंट होने से लेकर लवकुश के जन्मस्थान, माता सीता के अंतिम निवास और पंथ पाकर तक सभी स्थानों को पुनर्जीवित कर मां सीता की जीवनकथा को देश की मातृशक्ति को समर्पित किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में मां सीता का स्थान अनन्य है। माता जानकी ने अपने जीवन में आदर्श पत्नी, बेटी, मां और राजमाता के सभी स्वरूपों को चरितार्थ किया था। श्री शाह ने कहा कि मिथिला, ग्रंथों से लेकर वाल्मीकी रामायण, महाभारत से लेकर बौद्ध और जैन साहित्य में हमारी संस्कृति का केन्द्र रहा है। 

मिथिला धर्मशास्त्र, ज्योतिष, संगीत, साहित्य, व्याकरण, भाषा और तंत्र ज्ञान का बहुत बड़ा विद्या का धाम रहा है। उन्होंने कहा कि मां जानकी की जन्मभूमि पर बनने वाला यह भव्य मंदिर, मिथिलांचल और बिहार के भाग्योदय की शुरूआत है। उन्होंने कहा कि आज यहां से मिथिलांचल को फिर से विद्या का धाम औऱ संस्कृति का केन्द्र बनाने की शुरूआत हो रही है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार में मिथिला का अनेक रुप से सम्मान किया गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने मैथिली को आठवीं अनुसूची में शामिल किया था और प्रधानमंत्री मोदी जी ने वैश्विक मंच पर मिथिला की कला को आगे बढ़ाया है। 

श्री शाह ने कहा कि हमारी संस्कृति हमेशा से मातृ शक्ति का सम्मान करने की रही है और हमने हमेशा इस देश में मातृशक्ति की उपासना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाया, काशी विश्वनाथ कॉरीडोर बनाया और उज्जैन में महाकाल कॉरीडोर बनाया। 

साथ ही श्री सोमनाथ का मंदिर फिर से सोने का बन रहा है और कई धर्मस्थानों का उद्धार प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है। श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी भारत की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध हैं। पहले देश में बम धमाके होते थे और आतंकवादी धमाके कर पाकिस्तान भाग जाते थे। 

गृह मंत्री ने कहा कि मोदी जी की सरकार आने के बाद उरी हमले के बाद हमने सर्जिकल स्ट्राइक की, पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक और पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों का सफाया कर दिया। 

उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद में ऑपरेशन सिंदूर का विरोध कर रहा था लेकिन उसे यह मालूम होना चाहिए कि यह नरेन्द्र मोदी जी की सरकार है जो किसी को भी देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं देती है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि बिहार चुनाव से पहले सभी अखबारों में यही खबर है कि Special Intensive Revision (SIR) होना चाहिये या नहीं। 

उन्होंने जनता से पूछा कि घुसपैठियों को मतदाता सूची से निकालना चाहिए या नहीं, चुनाव आयोग को SIR करना चाहिए या नहीं। श्री शाह ने कहा कि विपक्ष बांग्लादेश से भारत में घुसकर हमारे युवाओं की नौकरी खाने वालों को बचाना चाहता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को घुसपैठियों के वोट चाहिए लेकिन बिहार की जनता उसे स्वीकार नहीं करेगी। 

श्री शाह ने कहा कि विपक्ष को वोटबैंक की राजनीति बंद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता शुद्धिकरण पहली बार नहीं हो रहा है, इसे जवाहरलाल नेहरू ने शुरू किया था और 2003 में भी यह हुआ था लेकिन तब इसका कोई विरोध नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव हारने के कारण विपक्ष पहले से ही बिहार चुनाव हारने की वजह लोगों को बता रहा है। 

गृह मंत्री ने कहा कि जो भारत में नहीं जन्मा हमारा संविधान उसे भारत में वोट देने का अधिकार नहीं देता है। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को इस देश की चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेना चाहिए और विपक्ष SIR का इसलिए विरोध कर रहा है क्योंकि घुसपैठिए उसका वोटबैंक हैं।

श्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष ने गुंडई करने, माफिया को संरक्षण देने, अपहरण और फिरौती के अलावा मिथिलांचल के विकास के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने पिछले 6 दौरों में बिहार के विकास के लिए 83 हज़ार करोड़ रुपए दिए हैं।

उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी का नेश्नल हाइवे 527 पूरा कंक्रीट का बन रहा है और इसे इतना मज़बूत बनाया जा रहा है कि 2 साल बाद इस पर विमान भी उतर सकेगा। 2400 करोड़ रुपये से सीमातढ़ी-सुरसंड-जयनगर-निर्मली रेलखंड बन रहा है, 474 करोड़ रुपये से सीतामढ़ी-जयनगर-नरैया रोड़ का दोहरीकरण हो रहा है। 

201 करोड़ रुपये से बहारगांव से सीतामढ़ी-सुरसंड सड़क का कार्य चल रहा है और 1600 करोड़ रुपये से नेश्नल हाइवे 31 पर खगरिया- पुर्णिया खंड का निर्माण हो रहा है। श्री शाह ने कहा कि 1193 करोड़ रुपये से जयनगर, दरभंगा, नरकटियागंज और भिखना दोहरी गेज परिवर्तन हो रहा है। 

624 करोड़ रुपये से समस्तीपुर-दरभंगा लाइन का दोहरीकरण हो रहा है और बिहार के 10 रेलवे स्टेशन अमृत स्टेशन बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि 567 करोड़ रुपये की लागत से सीतामढ़ी से शिवहर तक नई लाइन  बन रही है, 71 करोड़ रुपये से मुज़फ्फरपुर से सीतामढ़ी रेलखंड बन रहा है, 1465 करोड़ रुपये से मुज़फ्फरपुर-सुगोली लाइन का दोहरीकरण हो रहा है। 

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि मोदी जी ने मखाना बोर्ड बनाकर मखाना किसानों का भी कल्याण किया है। उन्होंने कहा कि रीगा की चीनी मिल सीतामढ़ी में शुरु कर दी गई है, पश्चिमी कोसी नगर के लिए वित्तीय सहायता भारत सरकार से मंजूर हो गई है। साथ ही 8 नए मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं और आज सबसे बड़ा काम मां जानकी के मंदिर के शिलान्यास के रुप में हुआ है।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar , Rajiv Ranjan Singh , Punaura Dham Temple , Punaura Dham Project , Sitamarhi Delhi Amrit Bharat Train

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD