Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'मायासभा' में सशक्त महिला की भूमिका पर बोलीं दिव्या दत्ता- 'शानदार रहा अनुभव'

Divya Dutta, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Aug 2025

Last updated on: Aug 08, 2025, 15:26 IST

अभिनेत्री दिव्या दत्ता की वेब सीरीज 'मायासभा: द राइज ऑफ द टाइटन्स' बुधवार को रिलीज हो चुकी है। सीरीज में दिव्या सशक्त महिला के किरदार में हैं। उन्होंने पुरुष-प्रधान दुनिया में एक सशक्त महिला के किरदार निभाने के अनुभव को साझा किया। दिव्या दत्ता से पूछा गया कि 'मायासभा: द राइज ऑफ द टाइटन्स' में वह एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो पुरुष-प्रधान दुनिया में है। 

पुरुषों के वर्चस्व वाले इस इंडस्ट्री में इस तरह के मजबूत किरदार को निभाने का अनुभव कैसा रहा? इसके जवाब में दिव्या ने कहा कि अनुभव 'जबरदस्त' था। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में दिव्या ने कहा, "पुरुष के दबदबे वाली दुनिया में एक सशक्त महिला के किरदार को निभाना बहुत शानदार रहा। 

अगर आप अपने काम को अच्छे से करते हैं, चाहे वह कोई भी पेशा हो, तो आप उसमें अपनी पहचान बना लेते हैं। एक्टिंग, राजनीति, या कोई और क्षेत्र, आप अपनी छाप छोड़ने में सफल होते हैं।"उन्होंने आगे कहा, "भले ही आपको हर जगह सराहना न मिले, लेकिन लोग आपके काम की ताकत और उस खासियत को जरूर नोटिस करेंगे।" 

अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने कहा कि उनके किरदार इरावती को निर्देशक देवा कट्टा के स्पष्ट नजरिए ने आकार दिया, जिससे उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में न केवल मदद बल्कि आत्मविश्वास और स्पष्टता भी मिली।उन्होंने बताया, "मेरा 'इरावती' का किरदार पूरी तरह निर्देशक के विजन पर आधारित है। 

वह अच्छे से समझ गए थे कि मुझे क्या करना है। जब निर्देशक का विजन स्पष्ट हो तो यह एक एक्टर के लिए बहुत सुकून देने वाला अनुभव होता है। उन्होंने किरदार की बारीकियों, जैसे कि खास नजरिया या प्रभाव डालने वाली अभिव्यक्ति, के बारे में स्पष्ट निर्देश दिए।"'मायासभा: द राइज ऑफ द टाइटन्स' को सोनी लिव पर दिखाया जा रहा है।

 

Tags: Divya Dutta , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD