Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर विद्या बालन की अपील, 'पारंपरिक कारीगरी को देते रहें बढ़ावा'

Vidya Balan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Aug 2025

Last updated on: Aug 08, 2025, 15:13 IST

अभिनेत्री विद्या बालन ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौके पर भारत की समृद्ध कला और हथकरघा उद्योग को बचाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि भारत की हथकरघा परंपरा बहुत पुरानी और खास है, जिसे हमें बचाकर रखना चाहिए। 

इससे हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित रहेगी और कारीगरों की मदद भी होगी। विद्या बालन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह एक ऐसी जगह पर जाती नजर आईं जहां हथकरघा के जरिए शुद्ध रेशम बनाया जाता है। उन्होंने इस वीडियो के जरिए लोगों से कहा कि वे भारतीय बुनकरों की मदद करें। 

उन्होंने खासकर शुद्ध रेशमी कपड़े, जिन पर असली सिल्क मार्क लेबल हो, को अपनाने के लिए कहा। साथ ही अपनी संस्कृति पर गर्व करने और अपने देश की पारंपरिक कारीगरी को बढ़ावा देते रहने की अपील की। वीडियो में विद्या बालन बुनाई के काम को ध्यान से देखती हुई नजर आ रही हैं और कारीगरों से बात कर रही हैं ताकि वे उनके काम और हुनर को अच्छी तरह समझ सकें।

इस वीडियो को साझा करते हुए विद्या बालन ने कैप्शन में लिखा, ''आज जब हम राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मना रहे हैं, तो चलिए अपने बुनकरों का सम्मान करें। अपनी पहचान और सांस्कृतिक विरासत को अपनाएं। हमारे हाथ से बने शुद्ध रेशम को प्रोत्साहित करें और अपनाएं। 

और हमेशा सिल्क मार्क लेबल वाला रेशम खरीदें।'' बता दें कि हर साल 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है ताकि भारत के बुनकरों के महत्वपूर्ण योगदान और हथकरघा उद्योग की धरोहर को याद किया जा सके। 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के तौर पर इसलिए चुना गया है क्योंकि इसी दिन 1905 में स्वदेशी आंदोलन शुरू हुआ था। 

इस आंदोलन में लोगों से ब्रिटिश सामान का इस्तेमाल बंद करने और देश में बने उत्पाद, खासकर हाथ से बने कपड़ों को अपनाने की अपील की गई थी। बाद में ये हाथ से बने कपड़े आत्मनिर्भरता और विरोध का मजबूत प्रतीक बन गए।

 

Tags: Vidya Balan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD