Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शनाया कपूर एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट में व्यस्त, कहा- जल्द दूंगी जानकारी

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Shanaya Kapoor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Aug 2025

Last updated on: Aug 08, 2025, 14:35 IST

बॉलीवुड में 'आंखों की गुस्ताखियां' से डेब्यू करने वाली शनाया कपूर अब एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नए प्रोजेक्ट की झलक दिखाई।उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह ज्वेलरी डिजाइनिंग से जुड़ी एक्टिविटीज में व्यस्त नजर आईं।

इसके अलावा, तस्वीरों में वह मेकअप और हेयर स्टाइलिंग करवाती दिखीं, जिससे लगता है कि वह अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग की तैयारी कर रही हैं। अपनी पोस्ट के कैप्शन में शनाया ने लिखा, "जिंदगी... कुछ शांति, कुछ हलचल और एक छोटा सा प्रोजेक्ट जो मेरे दिल के बहुत करीब है। 

हमेशा से पसंदीदा चीज को सह-निर्माण करना मेरे लिए शानदार रहा। जल्द ही और जानकारी दूंगी... अगर आप गौर से देखें तो इसमें झलकियां मिलेंगी।"हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि शनाया का यह नया प्रोजेक्ट क्या है। शनाया की पहली फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' है, जिसका निर्देशन संतोष सिंह ने किया है। 

11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म में उनके साथ एक्टर विक्रांत मैसी हैं। इसका निर्माण जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स के बैनर तले मानसी बगला और वरुण बगला ने किया है। यह फिल्म रस्किन बॉन्ड की मशहूर कहानी ‘द आइज हैव इट’ से प्रेरित है। अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके माता-पिता, संजय कपूर और महीप कपूर, उनके सबसे बड़े आलोचक रहे हैं। 

शनाया ने कहा था, "मेरे पिता हमेशा मेरे सबसे ईमानदार आलोचक रहे हैं। जब मैं फिल्म की तैयारी कर रही थी और अपने प्रैक्टिस के वीडियो उनके साथ साझा करती थी, तो वह मुझे स्पष्ट फीडबैक देते थे कि मुझे कहां सुधार करना है और मेरी ताकत क्या है। मां भी उनके काम को देखकर ईमानदारी से राय देती हैं। माता-पिता की ईमानदारी उन्हें इस इंडस्ट्री में मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है।"

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Shanaya Kapoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD