Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ओडिशा हैंडलूम की ब्रांड एंबेसडर बनीं माधुरी दीक्षित, राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस पर मिला एक्ट्रेस को तोहफा

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Madhuri Dixit
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 07 Aug 2025

Last updated on: Aug 08, 2025, 11:58 IST

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई। उन्हें राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस 2025 के भव्य आयोजन के मौके पर ओडिशा हैंडलूम की ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया। यह ऐलान ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हुए एक विशेष समारोह में किया गया, जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और कपड़ा एवं हैंडलूम मंत्री प्रदीप बाला सामंत भी मौजूद रहे।

मंत्री प्रदीप बाला सामंत ने माधुरी दीक्षित की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम ओडिशा की पारंपरिक बुनाई और हस्तशिल्प विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। माधुरी दीक्षित ने भी राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए मंच से एक भावुक और प्रेरणादायक भाषण दिया। 

इसमें अभिनेत्री ने ओडिशा के कारीगरों की मेहनत और पारंपरिक बुनाई की जमकर तारीफ की। एक्ट्रेस ने कहा, "यह मेरे लिए सम्मान और आनंद का विषय है कि आज मैं केवल एक कलाकार नहीं, बल्कि ओडिशा की जीवंत विरासत की एक प्रशंसक के रूप में आपके सामने खड़ी हूं। 

यहां के हर धागे, हर वस्त्र में ओडिशा की आत्मा बसती है।" उन्होंने बोमकाई साड़ी और संबलपुरी वस्त्रों का विशेष रूप से जिक्र करते हुए बताया कि ये कपड़े केवल परिधान नहीं, बल्कि पीढ़ियों की मेहनत, संस्कृति और पहचान के प्रतीक हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "यह सिर्फ कपड़े नहीं हैं, यह ओडिशा की रचनात्मकता, सहनशीलता और आत्मा के जीवित प्रमाण हैं।"

माधुरी दीक्षित ने पारंपरिक कारीगरी और शिल्प को संरक्षित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए सभी से अपील की कि वे ओडिशा की सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करें और इसे अपनाएं। एक्ट्रेस ने कहा, "जब हम हैंडलूम चुनते हैं, तो हम गरिमा चुनते हैं। जब हम अपने कारीगरों का समर्थन करते हैं, तो हम अपनी विरासत की रक्षा करते हैं। और जब हम ओडिशा को पहनते हैं, तो हम गर्व पहनते हैं। आइए मिलकर गर्व से कहें, ओडिशा रा अस्मिता।"

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Madhuri Dixit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD