Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

‘120 बहादुर’ में अंकित सिवाच भी, बोले, 'ये रोल सपना था जो अब सच हुआ’

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Ankit Siwach, 120 Bahadur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Aug 2025

Last updated on: Aug 08, 2025, 11:57 IST

फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म ‘120 बहादुर’ का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में मेजर शैतान सिंह की स्टोरी है जिसका किरदार फरहान अख्तर निभा रहे हैं। वहीं अंकित सिवाच भी अहम भूमिका में हैं। उन्होंने माना कि ये रोल उनका बरसों से देखा एक सपना था जो अब पूरा हुआ है। 

अंकित सिवाच ने भी अहम किरदार निभाया है। उन्होंने कहा कि ये फिल्म करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। सिवाच ने इस फिल्म के टीजर लॉन्च में अपनी जर्नी के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “वर्दी पहनना हमेशा से मेरा सपना था। मेरठ कैंट में जन्मा हूं, वहीं पला-बढ़ा हूं और उस सैन्य माहौल से भावनात्मक रूप से जुड़ा रहा हूं। 

यह किरदार लंबे समय से देखे गए सपने के साकार होने जैसा है।” एक्टर ने फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और रेजी को धन्यवाद देते हुए कहा, “मैं 11वीं कक्षा में था जब मैंने पहली बार 'लक्ष्य' देखी थी। उसी फिल्म ने इस सपने का बीज बोया था। आज ऐसा लगता है कि वो सपना साकार हो रहा है, वो भी बेहद सार्थक तरीके से।”

फिल्म का टीजर 5 अगस्त को रिलीज हुआ था। इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, " यह वर्दी सिर्फ हिम्मत नहीं, बलिदान भी मांगती है। एक सच्ची घटना पर आधारित युद्ध जो बर्फ में लड़ा गया और बलिदान से अमर हुआ। ‘120 बहादुर’ का टीजर आउट, सिनेमाघरों में 21 नवंबर 2025 को रिलीज होगी।”

मेकर्स का कहना है कि यह फिल्म सन 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले 120 बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो निर्मित '120 बहादुर' में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह की भूमिका में नजर आएंगे।

निर्देशन रजनीश 'राजी' घई ने किया है और इसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अमित चंद्रा के ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो के साथ मिलकर किया है। फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Ankit Siwach , 120 Bahadur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD