Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मोहन चरण माझी ने एच. डी. कुमारस्वामी से की मुलाकात

राउरकेला स्टील प्लांट के विस्तार पर हुई चर्चा

Mohan Charan Majhi, Bharatiya Janata Party, BJP, Chief Minister of Odisha, Odisha, Bhubaneswar, HD Kumaraswamy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Aug 2025

Last updated on: Aug 07, 2025, 12:15 IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने ओडिशा में इस्पात क्षेत्र (स्टील सेक्टर) के विकास को लेकर चर्चा की। खासतौर पर राउरकेला स्टील प्लांट के विस्तार पर विशेष फोकस रहा। 

इसके साथ ही राज्य में उद्योगों के समग्र विकास और रोजगार सृजन से जुड़ी कई अहम बातों पर भी विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को ओडिशा सरकार की दीर्घकालिक विकास योजना का खाका 'विजन ओडिशा 2036 और 2047' दस्तावेज के रूप में सौंपा। 

इस दस्तावेज में आने वाले वर्षों में राज्य के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास की रणनीति को विस्तार से बताया गया है। मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "दिल्ली में केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी से मुलाकात की।

इस अवसर पर ओडिशा में स्टील सेक्टर के विकास, राउरकेला स्टील प्लांट के विस्तार, औद्योगिक वृद्धि और रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही उन्हें 'विजन ओडिशा 2036 और 2047' दस्तावेज भेंट किया।" बता दें कि राउरकेला स्टील प्लांट को ओडिशा के औद्योगिक ढांचे की रीढ़ माना जाता है। 

इसके विस्तार से राज्य में स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ने, नए निवेश, रोजगार के अवसर और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मुख्यमंत्री की यह पहल ओडिशा को एक औद्योगिक शक्ति केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

'विजन ओडिशा 2036 और 2047' के तहत ओडिशा को उसके स्थापना के 100वें वर्ष (2036) और भारत की आजादी के 100 वर्ष (2047) तक एक विकसित, समावेशी और आत्मनिर्भर राज्य बनाना है। इस विजन में ओडिशा के शहरीकरण को वर्तमान 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 2036 तक 40 प्रतिशत और 2047 तक 60 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें औद्योगिक समूहों के आसपास के आठ शहरों जैसे अंगुल, बलांगीर, भद्रक, कलिंग नगर, क्योंझर, बारीपदा, रायगढ़ा और राउरकेला का रूपांतरण शामिल है।

 

Tags: Mohan Charan Majhi , Bharatiya Janata Party , BJP , Chief Minister of Odisha , Odisha , Bhubaneswar , HD Kumaraswamy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD