Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बड़ी स्क्रीन पर फिर दिखेगी 'परिणीता', विद्या बालन बेहद खुश, बोलीं- मेरा डेब्यू शानदार था

Vidya Balan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Parineeta
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Aug 2025

Last updated on: Aug 06, 2025, 15:31 IST

अभिनेत्री विद्या बालन की डेब्यू फिल्म 'परिणीता' जल्द ही 8के रिस्टोर्ड प्रिंट में दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस मौके पर विद्या ने फिल्म के निर्देशक प्रदीप सरकार के साथ बिताए पलों को याद किया। पुरानी यादें ताजा करते हुए विद्या बालन ने कहा कि जब फिल्म के डायरेक्टर प्रदीप सरकार उन्हें सीन समझाने के लिए खुद चलते हुए एक्टिंग करके दिखाते थे, तो वह हंस-हंसकर लोटपोट हो जाती थीं। 

विद्या ने हंसते हुए कहा, "मैं कहती थी, दादा, मुझे चलना सिखाने की जरूरत नहीं है!" इस फिल्म को प्रसाद फिल्म लैब्स ने रिस्टोर (फिर से साफ और बेहतर) किया है, जिससे इसकी खूबसूरत कहानी और शानदार सीन फिर से जीवंत हो गए हैं। वहीं, फिल्म का नया ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।

नए ट्रेलर के बारे में विद्या बालन ने कहा, “मुझे याद है जब मैंने पहली बार ‘पीयू बोले’ गाना सुना था, तभी मुझे एहसास हो गया था कि ये गाना कुछ खास है। इस गाने में एक नरमी थी, जो उस समय मेरे एहसास से मेल खा रही थी। उन दिनों मैं थोड़ी मासूम थी, अनजान, और अंदर से उम्मीदों से भरी हुई थी। 

अब जब ट्रेलर देखा, तो वही धुन फिर से यादें ताजा कर गई… कैसे शूटिंग के दौरान (दादा) प्रदीप दा मॉनिटर के पीछे से चिल्ला-चिल्लाकर सीन समझाते थे और खुद एक्टिंग करके दिखाते थे। जब वे मेरे सीन में औरत की तरह चलने की एक्टिंग करते थे, तो मैं हंस-हंस कर पागल हो जाती थी। 

मैं कहती थी, ‘दादा, मुझे चलना सिखाने की जरूरत नहीं है।” विद्या बालन ने आगे कहा, "शायद उस वक्त मुझे कैमरे का अहसास ही नहीं था, मैं बस उन पलों को जी रही थी। यह मेरे लिए एक शानदार डेब्यू था।" फिल्म में विद्या के साथ संजय दत्त ने गिरीश की भूमिका निभाई थी।

उन्होंने भी उस दौर को याद करते हुए कहा, "गिरीश मेरा पहला बंगाली किरदार था, और मैं इसे निभाकर बहुत खुश था। मुझे बंगाली संस्कृति बहुत पसंद है। प्रदीप दा बहुत अच्छे डायरेक्टर थे, वो हमेशा मुझे हर सीन में गाइड करते थे। मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूं। यह फिल्म मेरे लिए हमेशा खास रहेगी। 

संजय दत्त ने आगे कहा, "वो (प्रदीप दा) मेरे लिए परिवार जैसे थे। कुछ सीन अब भले ही आसान लगें, लेकिन तब उन सीन्स को करना बहुत मुश्किल होता था। आज जब फिल्म का ट्रेलर देखा, तो बीस साल पुरानी सारी यादें ताजा हो गईं। 'परिणीता' फिल्म को भारत के चुनिंदा पीवीआर आईनॉक्स सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 29 अगस्त 2025 को दोबारा सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।

 

Tags: Vidya Balan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Parineeta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD