Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'नेतृत्व और नियंत्रण' पर बोलीं दिव्या दत्ता- 'दोनों में बड़ा अंतर'

Divya Dutta, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Aug 2025

Last updated on: Aug 06, 2025, 11:56 IST

अभिनेत्री दिव्या दत्ता जल्द ही अपकमिंग तेलुगू वेब सीरीज ‘मायासभा: द राइज ऑफ द टाइटन्स’ में नजर आएंगी। इस सीरीज में वह इरावती बोस का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने नेतृत्व और नियंत्रण के बीच के अंतर पर अपनी राय साझा की। दिव्या ने कहा कि नेतृत्व और नियंत्रण में कोई मामूली अंतर नहीं, बल्कि बहुत बड़ा फर्क है। 

उनके अनुसार, एक अच्छा नेता अपनी टीम को साथ लेकर चलता है, जबकि तानाशाही पूरी तरह अलग होती है।‘मायासभा’ के ट्रेलर में दिव्या का किरदार इरावती बोस कहता है, “कौन कहता है कि तानाशाही नेतृत्व नहीं है?” इस डायलॉग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, “यह डायलॉग बहुत दमदार है। 

नेतृत्व और नियंत्रण में बड़ा अंतर है। एक नेता अपनी टीम को प्रेरित करता है, जबकि तानाशाही दूसरों पर हावी होने की कोशिश करती है।”दिव्या इस सीरीज के साथ तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। उन्होंने इसे लेकर उत्साह जताया और कहा कि यह उनके 30 साल के करियर में एक नया और रोमांचक कदम है।

दिव्या ने इरावती बोस के किरदार को चुनने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि इस किरदार की ताकत के साथ-साथ स्क्रिप्ट की गहराई और किरदारों के बीच की गतिशीलता ने उन्हें आकर्षित किया।अभिनेत्री ने बताया, “ यह स्क्रिप्ट बेहद रोमांचक है। भारतीय स्क्रीन पर इस तरह का ड्रामा पहले कम ही देखा गया है। 

इरावती का अन्य किरदारों के साथ संबंध और उनकी बारीकियां मुझे एक अभिनेत्री के तौर पर उत्साहित करती है। निर्देशक ने मुझे इन बारीकियों को निभाने में बहुत मदद की।"‘मायासभा: द राइज ऑफ द टाइटन्स’ एक राजनीतिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन देवा कट्टा और किरण जय कुमार ने किया है। 

सीरीज में आधी पिनिसेट्टी और चैतन्य राव मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि साई कुमार, श्रीकांत अय्यर, नासिर और तान्या रविचंद्रन जैसे एक्टर्स भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं।यह सीरीज 1990 के दशक के अविभाजित आंध्र प्रदेश की अस्थिर राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। 

यह दो प्रमुख राजनीतिक हस्तियों, नारा चंद्रबाबू नायडू और वाईएस राजशेखर रेड्डी, की दोस्ती से लेकर राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता तक की यात्रा को पेश करती है।यह सीरीज 7 अगस्त से सोनी लिव पर हिंदी के साथ तेलुगू, तमिल और मलयालम में स्ट्रीम होगी।

 

Tags: Divya Dutta , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD