Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

फरहान अख्तर स्टारर ‘120 बहादुर’ का दमदार पोस्टर रिलीज, मंगलवार को आएगा टीजर

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Farhan Akhtar, 120 Bahadur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Aug 2025

Last updated on: Aug 06, 2025, 11:27 IST

फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म ‘120 बहादुर’ का लेटेस्ट पोस्टर रिलीज किया गया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज ने '120 बहादुर' का नया दमदार पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी (परमवीर चक्र विजेता) के किरदार में नजर आ रहे हैं।

यह नया पोस्टर साफ बता रहा है कि यह फिल्म हाल के समय की सबसे ताकतवर वार ड्रामा फिल्मों में से एक होने वाली है। साथ ही एक रोमांचक घोषणा भी की गई है कि फिल्म का टीजर मंगलवार को रिलीज होगा। मेकर्स ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर नया पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "हम पीछे नहीं हटेंगे। 

मंगलवार को आउट होगा टीजर।”‘120 बहादुर’ की कहानी 1962 के रेजांग ला युद्ध पर आधारित है, जहां 120 भारतीय सैनिकों ने आखिरी दम तक मोर्चा संभाले रखा था। यह भारतीय सेना के इतिहास की सबसे साहसिक लड़ाइयों में से एक मानी जाती है। 

इस फिल्म को रजनीश ‘रेजी’ घोष ने डायरेक्ट किया है और रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और अमित चंद्रा ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट का प्रोडक्शन है और यह 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग 14,000 फीट की ऊंचाई पर हुई है, जहां तापमान अक्सर माइनस 5 से माइनस 10 डिग्री तक पहुंच जाता था। 

फरहान ने कहानी को ईमानदारी से पेश करने के लिए शारीरिक और मानसिक हर स्तर पर मेहनत भी की है। फरहान अख्तर के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने शुरुआत 'दिल चाहता है' से की थी, जिसे आधुनिक भारतीय युवाओं के चित्रण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। 

इसके बाद फरहान ने 'लक्ष्य', 'डॉन' और 'डॉन 2' जैसी फिल्में बनाईं। फरहान साल 2021 में आई राकेश ओमप्रकाश मेहरा की स्पोर्ट्स ड्रामा 'तूफान' में नजर आए थे, जिसमें मृणाल ठाकुर, परेश रावल और हुसैन दलाल जैसे एक्टर्स भी अहम भूमिकाओं में हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Farhan Akhtar , 120 Bahadur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD