Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अनिल विज ने किया 1857 के शहीद स्मारक का निरीक्षण, सरकंडा आर्ट की सराहना

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अंबाला , 03 Aug 2025

Last updated on: Aug 05, 2025, 16:32 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज अंबाला में जीटी रोड पर सन् 1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित निर्माणाधीन आजादी के पहली लडाई के शहीद स्मारक का निरीक्षण किया तथा आर्ट वर्क करने वाले कलाकारों की मेहनत को तालियां बजाते हुए खूब सराहा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जल्द ही शहीद स्मारक के शेष कार्य को पूरा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक स्मारक परिसर में ली जाएगी।

श्री विज ने कहा कि स्मारक में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों का इतिहास यहां जीवंत होगा। उन्होंने स्मारक में बनाई गई स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की प्रतिमा को नमन करते हुए उन्हें स्मरण किया। स्मारक की विभिन्न आर्ट गैलरियों का मुआयना करते हुए मंत्री अनिल विज ने यहां विभिन्न माध्यमों से प्रदर्शित किए जा रहे इतिहास के बारे में बारिकी से जानकारी ली और सिविल वर्क के साथ-साथ आर्ट वर्क से संबंधित कार्याे की प्रगति जानते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि आर्ट म्यूजियम के वर्चुअल थिएटर में 40 लोगों को एक साथ ऊपर ले जाने वाली हाईड्रॉलिक लिफ्ट लगाई गई है जोकि हिंदुस्तान में अपनी तरह की पहली लिफ्ट है।

श्री विज ने सरकंडा आर्ट वर्क की तालियां बजाते हुए की सराहना

श्री विज ने म्यूजियम में सरकंडा आर्ट वर्क से तैयार की गई गैलरी को दिखा और देखते ही उन्होंने कलाकारों द्वारा तैयार किए गए कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इतिहास को प्रदर्शित करने के लिए सरकंडा आर्ट का प्रयोग किया गया है जोकि अपने आप में देखने वालों के लिए एक अनोखा अनुभव होगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से अन्य गैलरियां भी तैयार की जा रही है जोकि जल्द पूरी होगी। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे कारीगरों को इस कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए।

जल्द विभिन्न विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक स्मारक में होगी - विज

ऊर्जा मंत्री ने इस मौके पर यह भी बताया कि जल्द ही इस स्मारक से संबंधित उच्च अधिकारियों की यहां पर एक बैठक भी आयोजित की जाएगी, ताकि स्मारक से जुड़े शेष कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ पूरा किया जा सके। उन्होनें बताया कि स्मारक में 270 डिग्री प्रोजैक्टर फिल्म चलेगी, जिसका लोग आनंद लेते हुए दूसरे फ्लोर तक पहुंचेगे। 

इसके साथ-साथ यहां पर रैम्प व सीढ़ियों की भी व्यवस्था की गई है ताकि लोग आसानी से इस स्मारक की भव्यता का अवलोकन कर सकें। यहां पर कमल के फूल पर जाने के लिए दो हाई स्पीड दो लिफ्ट लगाई गई हैं और आगंतुक 12वीं मंजिल तक इस लिफ्ट के माध्यम से लोग कुछ ही मिनटों में पहुंच सकेंगे।

मंत्री श्री विज ने मेमोरियल टॉवर की 12वीं मंजिल पर स्काई कैफे खोलने के निर्देश दिए

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेमोरियल टॉवर की 12वीं मंजिल पर स्काई कैफे खोला जाए ताकि यहां से लोग बैठकर पूरे अम्बाला छावनी व आसपास क्षेत्र को देख सकें। इसके अलावा, यहां दूरबीन भी लगाई जाए ताकि लोग दूर तक यहां से व्यू ले सके। श्री विज ने बताया कि शहीद स्मारक में पांच अलग-अलग प्वाइंट पर गुम्बद बनाए गए है जोकि एक सेल्फी प्वाइंट होंगे।

श्री विज ने वीडियो के माध्यम से शहीद स्मारक की प्रेजेंटेशन देखी

श्री विज ने इस मौके पर वीडियो फ्रेजेंटेशन के माध्यम से स्मारक में प्रस्तुत इतिहास व आर्ट वर्क के कार्य को देखा। उन्होंने वीडियो में दिखाए गए इतिहास के कुछ और अंश भी जोड़ने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होनें कहा कि जहां-जहां आजादी की लड़ाई के लिए सघंर्ष हुआ, उन तमाम विवरण को भी इसमें दर्शाया जाए तथा इस स्मारक को तैयार करने में इतिहासकारों के साथ-साथ अन्य ने जो अहम भूमिका निभाई है उनके नामों से संबंधित दो बोर्ड भी यहां पर लगवाए।

श्री विज ने अधिकारियों को शहीदी स्मारक के समक्ष का क्षेत्र प्लेन कर यहां रैलिंग लगाने, स्मारक में विभिन्न स्थानों पर और लाइट्स लगाने, खाली पड़े स्थान पर आकर्षक पौधे लगाने के साथ-साथ कुछ अन्य कार्याे बारे आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि 1857 में हिन्दुस्तान का जो नक्शा था, वह चाहते हैं कि उसे भी तैयार रखे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को हम बता सकें कि हिन्दुस्तान कैसा था।

इस मौके पर उनके साथ शहीदी स्मारक के निदेशक डा. कुलदीप सैनी, अधीक्षक अभियंता लोक निर्माण विभाग हरपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा पदाधिकारी राम बाबू यादव, संजीव अत्री, संजीव सोनी, प्रवेश शर्मा, बलित नागपाल, जसबीर जस्सी, गौरव सैनी, अशोक ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD