Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दिल्ली में भाजपा विधायक की नई पहल, दफ्तर को बनाया 'जन सेवा केंद्र', सीएम रेखा ने की तारीफ

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Aug 2025

Last updated on: Aug 05, 2025, 15:21 IST

दिल्ली में भाजपा विधायक शिखा राय ने एक नई पहल की शुरुआत की है। ग्रेटर कैलाश से विधायक शिखा ने अपने आवास का नाम 'जन सेवा केंद्र' रखा है, जिसका उद्घाटन रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। इस मौके पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज भी मौजूद रहीं। 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा के सभी विधायक जनता की सेवा कर रहे हैं, जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। इसी क्रम में ग्रेटर कैलाश की विधायक शिखा राय के कार्यालय का नाम 'जन सेवा केंद्र' रखा गया है, जहां लोगों की शिकायतों का समाधान किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे विधायक पूरी लगन से काम कर रहे हैं। दिल्ली में विकास के साथ लोगों के सभी काम होंगे। शिखा राय की प्रशंसा करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "उन्होंने जनता की सेवा में कई साल लगाए हैं। मैं खुद शिखा राय को 30 से देख रही हूं। 

वह जनता के बीच रहकर उनके लिए काम कर रही हैं।" मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने इतने सालों बाद इस क्षेत्र को एक मजबूत और प्रभावी सरकार दी है। आज हम सब देख रहे हैं कि पिछले 5 महीनों में दिल्ली का चेहरा किस तरह बदल रहा है। सरकार पूरी मेहनत, निष्ठा और समर्पण के साथ काम कर रही है।

इस मौके पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "आयुष्मान भारत योजना की बात करें तो दिल्ली इस योजना से वंचित थी। मुझे याद है कि हमारे 7 सांसदों को दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा था, लेकिन जैसे ही दिव्य मतदाताओं ने वनवास समाप्त किया और यहां डबल इंजन वाली सरकार बनाई, दिल्ली में 'आयुष्मान भारत' योजना लागू हो गई।"

रेखा गुप्ता की प्रशंसा करते हुए बांसुरी स्वराज ने कहा कि मुझे आज भी याद है, जिस दिन उन्होंने (20 फरवरी को) शपथ ली, उसी शाम को उन्होंने कैबिनेट मीटिंग में दिल्ली में आयुष्मान भारत लागू करने का फैसला लिया था।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD