Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आलिया भट्ट ने किया 'रॉकी और रानी' के गाने को याद, बोलीं- नेशनल अवॉर्ड का सुन आज मैं गदगद

Alia Bhatt, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Aug 2025

Last updated on: Aug 05, 2025, 12:04 IST

अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय मनोरंजन फिल्म का और इसी फिल्म के गाने ‘ढिंढोरा बाजे रे’ को बेस्ट कोरियोग्राफी का नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। इसकी खुशी का इजहार आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर इस गाने की प्रैक्टिस करते हुए वीडियो पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में लिखा, "पुरानी यादों को फिर से जी रही हूं, और आज मेरा दिल खुशी से गदगद हो गया है। 

'ढिंढोरा बाजे रे’ में वैभवी मर्चेंट आपकी कोरियोग्राफी कमाल की है। फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के सफर के लिए मैं हमेशा आपकी आभारी रहूंगी।" ऐसा लगातार तीसरी बार है जब करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला हो। इससे पिछले दो नेशनल अवॉर्ड में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘शेरशाह’ भी नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं।

अब ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को दो अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड मिलने से करण जौहर खुशी से गदगद हैं। करण ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की जीत पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट पोस्ट की। उन्होंने लिखा, "मेरे दिल के बेहद करीब फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर बेहद खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं जूरी का आभारी हूं और फिल्म को मिल रहे अपार प्यार के लिए आभारी हूं।” करण ने ‘ढिंढोरा बाजे रे’ की कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट को भी बधाई दी। यही अवॉर्ड करण की पहली फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ को भी मिला था।

करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ साल 2023 में रिलीज हुई थी। करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में शबाना आजमी, धर्मेंद्र, और जया बच्चन जैसे स्टार्स भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

फिल्म की कहानी एक रंगीन मिजाज लड़के रॉकी और एक समझदार बंगाली पत्रकार रानी के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होते हुए भी प्यार में पड़ जाते हैं। जब उनके परिवार इस रिश्ते के खिलाफ होते हैं, तो रॉकी और रानी तय करते हैं कि शादी से पहले वे तीन महीने तक एक-दूसरे के परिवार के साथ रहेंगे, ताकि परिवार को समझ सकें और उन्हें भी समझा सकें।

 

Tags: Alia Bhatt , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD