Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

हिना खान की भी पति रॉकी जायसवाल के साथ होती है नोकझोंक, ऐसे करती हैं हैंडल

Hina Khan, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Aug 2025

Last updated on: Aug 02, 2025, 13:15 IST

फेमस एक्ट्रेस हिना ने पति रॉकी जायसवाल के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। साथ ही उन्होंने बताया कि वे कैसे पति के साथ होने वाली असहमति और नोकझोंक को हैंडल करती हैं। हिना खान ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि दोनों के बीच की समझदारी और शांत बातचीत उनके रिश्ते को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

जब उनसे पूछा गया कि वो अपने पति के साथ होने वाली असहमतियों को कैसे हैंडल करती हैं। इस पर उन्होंने कहा, "शांत रहना और खुलकर बात करना। इसके जरिए ही हम हमारे बीच के मतभेदों को आसानी से सुलझा लेते हैं। ईमानदारी से कहें तो हम बहुत कम ही लड़ते हैं, शायद साल में कभी एक बार। 

हंसते हुए उन्होंने ये भी कहा कि जब ऐसा होता है तो मैं उन्हें तगड़ी खुराक देती हूं।'वहीं रॉकी ने कहा- "और मैं बात करके जल्द से जल्द मामले को सुलझाने में यकीन करता हूं।" शादी के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आए इस पर बात करते हुए ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस ने कहा, "सच बताऊं तो हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला है। 

सब कुछ वैसा ही है। सिर्फ एक ही बदलाव आया है वो ये कि अब हम एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में अपना परिचय देते हैं। पहले मैं बस इतना ही कहती थी कि मिलिए मेरे पार्टनर से या मिलिए रॉकी से। अब ये हो गया है मिलिए मेरे पति से और मिलिए मेरी पत्नी से।"

हिना खान ने पति पत्नी और पंगा रियलिटी शो में रॉकी के साथ हिस्सा लेने पर भी बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या शो स्क्रिप्टेड है या फिर सब कुछ रियल है तो इस पर उन्होंने कहा कि एक बेसिक स्ट्रक्चर है लेकिन अधिकतर चीजें नेचुरल हैं। हम उस उत्सुकता का लुत्फ उठाते हैं।

हिना खान ने ये भी कहा कि वे इस शो के लिए बहुत उत्साहित हैं। 'पति पत्नी और पंगा' 2 अगस्त से हर शनिवार और रविवार को ऑनएयर होगा। ये दर्शकों का तनाव झट से दूर कर देगा, जैसा इसने शूटिंग के दौरान हमारे स्ट्रेस को दूर किया। ये मच अवेटेड रियलिटी शो 2 अगस्त से कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। 

इसे मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी होस्ट करेंगे। शो में ड्रामा, फन और रिलेशनशिप चैलेंज देखने को मिलेंगे। इस शो में गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी, रुबिना दिलाइक-अभिनव शुक्ला, अविका गौर-मिलिंद चंदवानी, सुदेश लहरी- ममता लहरी, गीता फोगाट- पवन कुमार और स्वरा भास्कर-फहाद अहमद की जोड़ी देखने को मिलेगी।

 

Tags: Hina Khan , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD