Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

डेराबस्सी में भीख मांग रहे बच्चों के बचाव और पुनर्वास के लिए डॉ. बलजीत कौर द्वारा तुरंत कार्रवाई के आदेश

Dr Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Mission Jeevanjyot
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

साहिबजादा अजीत सिंह नगर/चंडीगढ़ , 01 Aug 2025

Last updated on: Aug 01, 2025, 15:55 IST

डेराबस्सी फ्लाईओवर के पास भीख मांग रहे बच्चों और उनके परिवारों की अत्यंत दयनीय और चिंताजनक स्थिति से जुड़ी रिपोर्टों के सामने आने के बाद, पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए इन बच्चों के बचाव और पुनर्वास हेतु सख्त आदेश जारी किए हैं। संबंधित क्षेत्र से मिली रिपोर्ट के अनुसार, ये बच्चे और उनके परिवार असुरक्षित और गंदगी भरे खुले स्थानों पर रह रहे हैं। 

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि ये बच्चे शोषण का शिकार हो रहे हैं और उनकी सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों, चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिटों और ज़िला प्रशासन को तुरंत उक्त क्षेत्र में विशेष बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। 

बचाए गए बच्चों के लिए तुरंत आवास, भोजन, चिकित्सा सुविधाएं और शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही डॉ. बलजीत कौर ने प्रदेश के अन्य सभी ज़िलों के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि डेराबस्सी जैसी स्थितियों को गंभीरता से लेते हुए अपने-अपने जिलों में भी भीख मांग रहे बच्चों की पहचान, रेस्क्यू और पुनर्वास हेतु विशेष अभियान तुरंत शुरू किया जाए। 

उन्होंने कहा कि यह अभियान "प्रोजेक्ट जीवनजोत-2: बचपन बचाओ" के तहत निरंतर और प्रतिबद्धता के साथ चलाया जाना चाहिए ताकि पंजाब के हर कोने से बच्चों को भीख मांगने से रोका जा सके। डॉ. बलजीत कौर ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति या समूह द्वारा बच्चों से जबरन भीख मंगवाई जा रही हो तो उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने "प्रोजेक्ट जीवनजोत – बचपन बचाओ" के तहत पुनर्वास और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा और नगर निगम अधिकारियों के साथ समन्वय में कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी बच्चों से भीख मंगवाई जा रही हो या किसी भी प्रकार की तस्करी हो रही हो तो इसकी सूचना तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें। 

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार हर बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक और उज्ज्वल भविष्य देने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Mission Jeevanjyot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD