Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रोजेक्ट 17ए का स्वदेशी उन्नत एवं अत्याधुनिक विशेषताओं से लैस युद्धपोत हिमगिरी भारतीय नौसेना को सौंपा गया

Military, Navy, Indian Navy, Garden Reach Shipbuilders and Engineers, GRSE
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 31 Jul 2025

Last updated on: Aug 01, 2025, 14:31 IST

भारत ने युद्धपोत डिजाइन और निर्माण में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने में एक प्रमुख मील का पत्थर हासिल कर लिया है। इस उपलब्धि में हिमगिरि युद्धपोत (यार्ड 3022), नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17ए) का तीसरा जहाज और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) में निर्मित इस श्रेणी का पहला पोत 31 जुलाई, 2025 को जीआरएसई, कोलकाता में भारतीय नौसेना को सौंपा गया। 

प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट बहुमुखी बहु-मिशन युद्धपोत हैं, जिन्हें समुद्री इलाके में वर्तमान व भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किया गया है। हिमगिरि पूर्ववर्ती आईएनएस हिमगिरि का नया अवतार है, जो एक लिएंडर श्रेणी का फ्रिगेट था, जिसे राष्ट्र के प्रति 30 वर्षों की शानदार सेवा के बाद 06 मई, 2005 को सेवामुक्त कर दिया गया था। 

यह अत्याधुनिक युद्धपोत नौसैन्य डिजाइन, उन्नत एवं अत्याधुनिक विशेषताओं से लैस, विस्तृत मारक क्षमता, स्वचालन तथा उत्तरजीविता में एक बड़ी छलांग को दर्शाता है और युद्धपोत निर्माण में आत्मनिर्भरता का एक सराहनीय प्रतीक है। वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो (डब्ल्यूडीबी) द्वारा तैयार किए गए और युद्धपोत निरीक्षण दल (कोलकाता) द्वारा देखरेख किए गए पी17ए फ्रिगेट स्वदेशी जहाज डिजाइन, स्टेल्थ, उत्तरजीविता और लड़ाकू क्षमता में एक पीढ़ीगत छलांग को दर्शाते हैं। 

'एकीकृत निर्माण' के दर्शन से प्रेरित यह जहाज मॉड्यूलर और एर्गोनोमिक है तथा इसका निर्माण निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया गया है। पी17ए जहाज, पी17 (शिवालिक) श्रेणी की तुलना में उन्नत हथियार और सेंसर सूट से सुसज्जित हैं। 

इन जहाजों को संयुक्त डीजल या गैस (सीओडीओजी) प्रप्लशन प्लांट्स के साथ बनाया किया गया है, जिसमें एक डीजल इंजन व गैस टरबाइन शामिल है, जो प्रत्येक शाफ्ट पर एक नियंत्रण योग्य पिच प्रोपेलर (सीपीपी) और एक अत्याधुनिक एकीकृत प्लेटफ़ॉर्म प्रबंधन प्रणाली (आईपीएमएस) को संचालित करता है। 

हथियार समूह में सुपरसोनिक सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल प्रणाली, मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली, 76 मिमी गन, तथा 30 मिमी और 12.7 मिमी रैपिड-फायर क्लोज-इन हथियार प्रणालियों का संयोजन शामिल है।

हिमगिरि को नौसेना को सौंपा जाना राष्ट्र के डिजाइन, जहाज निर्माण और इंजीनियरिंग कौशल को प्रदर्शिन करता है। यह जहाज डिजाइन और जहाज निर्माण दोनों में आत्मनिर्भरता पर भारतीय नौसेना के निरंतर ध्यान देने को दर्शाती है। 

75% स्वदेशी सामग्री के साथ, इस परियोजना में जीआरएसई के 200 से अधिक एमएसएमई शामिल हैं और इससे लगभग 4,000 कर्मियों को प्रत्यक्ष रूप से तथा 10,000 से अधिक कर्मियों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार सृजन में मदद मिली है।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , Garden Reach Shipbuilders and Engineers , GRSE

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD