Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

शोबिज में एमी विर्क के 10 साल पूरे, कहा, 'बहुत कुछ सीखा और अभी भी सीख रहा हूं'

Ammy Virk, Pollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Punjabi Films, Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 Jul 2025

Last updated on: Aug 01, 2025, 14:06 IST

पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार एमी विर्क ने मनोरंजन की दुनिया में दस साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अभिनय और संगीत दोनों ही क्षेत्रों में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने इस सफर के दौरान काफी कुछ सीखा है। एमी ने बताया कि इंडस्ट्री में उनका सफर अच्छा है, जिसमें उन्होंने अपने काम के प्रति जुनून और सीखने की भावना को हमेशा बनाए रखा। 

उन्होंने फैंस का धन्यवाद भी किया और कहा कि उनके बिना यह सब मुमकिन नहीं था। करियर के बारे में बात करते हुए, एमी विर्क ने कहा, ''मेरा इंडस्ट्री का सफर बेहद शानदार रहा। मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी सीख रहा हूं।'' उन्होंने कहा, ''मुझे दर्शकों का जो बिना रुके प्यार मिला, वह मेरे लिए बहुत खास है। 

उनके बिना मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता। मैं हमेशा ऐसी कहानियां बताने की कोशिश करता हूं, जो लोगों के दिल को छू जाएं। मैं अपने हर किरदार में पूरी मेहनत करता हूं। पिछले 10 सालों में मुझे इतना प्यार मिला, इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।'' उन्होंने फिल्मी सफर की शुरुआत 2015 में आई पंजाबी फिल्म 'अंग्रेज' से की थी, जिसके लिए उन्हें पीटीसी पंजाबी फिल्म अवॉर्ड में 'सर्वश्रेष्ठ नए अभिनेता' का पुरस्कार मिला। 

इसके बाद एमी ने 'अरदास', 'बंबूकट', 'दिल वाली गल', 'लौंग लाची', 'सत श्री अकाल इंग्लैंड', 'किस्मत', और 'निक्का जेलदार 3' जैसी हिट फिल्मों में काम किया। एमी विर्क ने 2021 में हिंदी सिनेमा में भी जगह बनाई, जब उन्होंने 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। 

इसके बाद उन्हें '83', 'बैड न्यूज', और 'खेल खेल में' जैसी फिल्मों में देखा गया। एमी केवल एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक सफल सिंगर भी हैं। उनके 'जट्ट दा मुंडा', 'किस्मत', 'दरिया', 'हाथ चुम्मे', 'कबूल है', 'तारा', 'इक पल' समेत कई पंजाबी गानों ने संगीत की दुनिया में धूम मचाई।

हाल ही में एमी विर्क की रिलीज हुई पंजाबी फिल्म 'सौंकन सौंकने' ने भी काफी सफलता हासिल की है। इस फिल्म का निर्देशन अमरजीत सिंह सारों ने किया। इसका निर्माण नाद स्टूडियोज, ड्रीमियाटा प्राइवेट लिमिटेड और जेआर प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले हुआ। फिल्म में एमी के साथ सरगुन मेहता और निमरत कौर ने भी अहम भूमिका निभाई है। 

यह फिल्म पंजाबी सिनेमा की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। एमी विर्क की आने वाली फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है। इसमें रोमांटिक कॉमेडी 'कुड़ी हरियाणे वाल दी' शामिल है, जिसमें सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा 'अर्जेंटिना', 'दिल मेरेया', 'जुगनी 1907', और 'सौंकन सौंकने 2' जैसी फिल्मों की भी घोषणा हो चुकी है।

 

Tags: Ammy Virk , Pollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Punjabi Films , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD