Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बिग बॉस 19 : 24 अगस्त से 'घरवालों की सरकार' पूरी तरह तैयार

Salman Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Bigg Boss, Bigg Boss 19, Gharwalon Ki Sarkaar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 Jul 2025

Last updated on: Aug 01, 2025, 13:51 IST

लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के नए सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में निर्माताओं ने इस ड्रामा का रोमांचक टीजर जारी कर दिया है। निर्माताओं ने घोषणा की कि इस शो का भव्य प्रीमियर इस साल 24 अगस्त को होगा। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो जियो हॉटस्टार पर रात 9:00 बजे स्ट्रीम होगा और कलर्स पर रात 10:30 बजे प्रसारित होगा।

'बिग बॉस' के 19वें सीजन की थीम होगी 'घरवालों की सरकार'! जो घर के बाहर से अंदर तक सत्ता के एक बड़े बदलाव का संकेत देती है। अन्य सीजन के विपरीत सत्ता किसी एक के हाथ में नहीं होगी, बल्कि बिग बॉस का घर सबकी सलाह पर चलेगा। टीजर में सलमान को 'बिग बॉस 19' के होस्ट के रूप में वापसी करते हुए दिखाया गया है। 

सलमान ने रियलिटी शो के नए सीजन के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं काफी लंबे समय से 'बिग बॉस' का हिस्सा रहा हूं। जैसा कि हम सभी जानते हैं, 'बिग बॉस' हर साल खेल को नया रूप देता है और इस बार, यह घरवालों की सरकार है। जब बहुत सारे लोग एक-दूसरे पर डोरे डालने लगते हैं, तो मामला गड़बड़ा जाता है, तभी दरारें दिखाई देती हैं और घर एक युद्धक्षेत्र में बदल जाता है।

सलमान खान ने आगे कहा कि इतने सालों बाद, मैं ईमानदारी से कह सकता हूं कि मैं भी आपकी तरह यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि यह सब कैसे होता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'बिग बॉस 19' में राम कपूर, मुनमुन दत्ता और सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसू जैसी कुछ प्रसिद्ध हस्तियां प्रतियोगी के रूप में शामिल होंगी।

इसके अलावा, धीरज धूपर, अनीता हसनंदानी, आशीष विद्यार्थी, अपूर्वा मुखीजा, गौरव तनेजा, कनिका मान, कृष्णा श्रॉफ, राज कुंद्रा और श्रीराम चंद्रा के भी घर में आने की अटकलें हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं बताया गया है।

 

Tags: Salman Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Bigg Boss , Bigg Boss 19 , Gharwalon Ki Sarkaar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD