Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मेकअप और परफ्यूम मेरे लिए एक तरह से इमोशनल एक्सप्रेशन हैं : रश्मिका मंदाना

Rashmika Mandanna, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Jul 2025

Last updated on: Jul 31, 2025, 14:35 IST

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने बताया कि वह ज्यादातर समय नेचुरल और हल्का मेकअप पसंद करती हैं, लेकिन जब वह किसी खास मौके पर जाती हैं, तो ग्लैम मेकअप करना पसंद करती हैं। समाचार एजेंसी आईएएनएस ने जब रश्मिका से पूछा, "क्या वे बिना मेकअप रहना पसंद करती हैं या फिर फुल मेकअप लुक पसंद है?"

इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "ज्यादातर मैं क्लियर स्किन या फिर लिप और चीक्स पर टिंट लगाकर रहती हूं। मैं चाहती हूं कि मेरी स्किन क्लियर रहे। मेकअप मेरे लिए एक इमोशनल एक्सप्रेशन की तरह है, जैसे परफ्यूम है।” अभिनेत्री ने बताया कि वह नेचुरल और ग्लैम दोनों रहना पसंद करती हैं।

सिकंदर फेम अभिनेत्री ने कहा, "कभी-कभी मुझे नेचुरल रहना अच्छा लगता है, तो कभी-कभी ग्लैमरस दिखना। मुझे लगता है कि दोनों ही रूपों की अपनी एक खूबसूरती है।" अभिनेत्री अपने परफ्यूम के बारे में बात करते हुए कहती हैं, "सच कहूं तो डियर डायरी की हर खुशबू मुझे मेरे एक अलग पहलू की तरह महसूस कराती है, लेकिन यह एक ऐसी खुशबू है जो मुझे मुश्किल दिनों में भी, पूरी तरह से और ईमानदारी से, अपने असली रूप में रहने की याद दिलाती है।"

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने कहा कि उन्हें अपने परफ्यूम ब्रांड 'डियर डायरी' के अलावा भी कुछ खास तरह की खुशबुएं पसंद हैं। उन्होंने कहा, "मुझे हमेशा से कुछ-कुछ फूलों जैसी खुशबू पसंद रही है जिसमें थोड़ा-सा वनीला और हल्की-सी ताजगी महसूस होती हो। 

मुझे वो खुशबुएं बहुत पसंद हैं जो आपके मन को गहराई से छू जाएं।" रश्मिका मंदाना आखिरी बार एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म 'कुबेरा' में नजर आई थीं, जिसे शेखर कम्मुला ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में उनके साथ नागार्जुन अक्किनेनी, धनुष, जिम सरभ और दिलीप ताहिल जैसे स्टार्स भी शामिल थे।

अब रश्मिका अपनी अपकमिंग फिल्म 'थामा' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक रोमांचक प्रेम कहानी है, जो खून-खराबे से भरे माहौल में बनी है। इसमें एक इतिहासकार की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म का निर्देशन 'मुनिया' फेम आदित्य सर्पोतदार कर रहे हैं। 

यह रश्मिका और आयुष्मान की आदित्य के साथ पहली फिल्म है। वहीं, इसे दिनेश विजन और अमर कौशिक मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसकी कहानी निरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फुलारा ने मिलकर लिखी है। इस फिल्म में परेश रावल और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

 

Tags: Rashmika Mandanna , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD