Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

चौगुले शिपयार्ड में आईसीजी के लिए स्वदेशी हुवरक्राफ्ट का निर्माण शुरू

Military, Indian Coast Guard, ICG, Air Cushion Vehicle, ACV, Chowgule Shipyard, Goa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोवा , 30 Jul 2025

Last updated on: Jul 30, 2025, 16:10 IST

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 30 जुलाई, 2025 को गोवा स्थित चौगुले एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में गर्डर बिछाने और निर्माण समारोह के साथ अपने पहले स्वदेश निर्मित हुवरक्राफ्ट एयर कुशन व्हीकल (एसीवी) का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। ये हुवरक्राफ्ट सिद्ध ग्रिफ़ॉन हुवरवर्क डिज़ाइनों पर आधारित हैं और विभिन्न तटीय सुरक्षा अभियानों के लिए भारतीय विशेषज्ञता के साथ बनाए जा रहे हैं। 

सेवा में शामिल होने के बाद, ये एसीवी बेहतर गति, सामरिक सुदृढ़ता और उथले पानी में संचालन क्षमता प्रदान करेंगे, जिससे भारत की विशाल समुद्री सीमा पर गश्त, अवरोधन, और खोज एवं बचाव अभियानों के लिए त्वरित प्रतिक्रिया संभव होगी। यह समारोह भारत की समुद्री प्रतिक्रिया क्षमताओं को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 

इसका आयोजन आईसीजी के उप महानिदेशक (सामग्री एवं रखरखाव) महानिरीक्षक सुधीर साहनी की उपस्थिति में किया गया। यह 24 अक्टूबर, 2024 को रक्षा मंत्रालय के साथ छह एसीवी के लिए हस्ताक्षरित अनुबंध के बाद हुआ है, जो आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत आईसीजी के परिचालन आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रयास को दर्शाता है।

 

Tags: Military , Indian Coast Guard , ICG , Air Cushion Vehicle , ACV , Chowgule Shipyard , Goa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD