Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जन्मदिन पर 'द राजा साब' के मेकर्स ने जारी किया संजय दत्त का दमदार लुक

Sanjay Dutt, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Jul 2025

Last updated on: Jul 30, 2025, 12:35 IST

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता संजय दत्त मंगलवार को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है। इस कड़ी में 'द राजा साब' के मेकर्स ने फिल्म से उनका पहला लुक पोस्टर जारी करते हुए शानदार तोहफा दिया। 

बता दें कि फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, इस फिल्म में प्रभास जैसे सुपरस्टार हैं। ये एक अनोखी हॉरर कॉमेडी है, जिसका निर्देशन मारुति ने किया है। फिल्म का निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा बड़े पैमाने पर किया गया है, और इसका संगीत थमन ने तैयार किया है। 

मंगलवार को जारी हुए पोस्टर में फैंस को संजय दत्त का बेहद दिलचस्प और अलग लुक देखने को मिला। पोस्टर में वह उम्रदराज व्यक्ति के रूप में दिख रहे हैं। उनके लंबे और सफेद बाल और झुर्रियों से भरा चेहरा है। इस लुक में उनका किरदार रहस्यमय व्यक्तित्व की तरह लगता है। 

पोस्टर में मकड़ी के जाले और जर्जर कमरा नजर आ रहे हैं। फैंस उनके लुक को देख कमेंट्स में पूछ रहे हैं कि क्या आप प्रभास के दादाजी की भूमिका निभा रहे हैं। पोस्टर को जारी करते हुए फिल्म मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'बहुमुखी प्रतिभा के धनी संजू बाबा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं... इस 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में एक ऐसी खौफनाक उपस्थिति देखने के लिए तैयार हो जाइए जो आपको अंदर से हिला देगी।'

प्रभास और संजय दत्त के अलावा, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, वीटीवी गणेश, सप्तगिरि, समुथिरकानी जैसे कई कलाकार अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में 5 दिसंबर को रिलीज की जाएगी।

संजय दत्त के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'द राजा साब' के अलावा उनके पास बोयापति श्रीनू की फिल्म 'अखंड 2' है, जो एक एक्शन से भरपूर फिल्म है। वहीं, टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बागी 4' है, जिसमें वह एक बार फिर खलनायक की भूमिका में लौट रहे हैं। उनकी झोली में आदित्य धर के निर्देशन में बन रही 'धुरंधर' है, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे।

 

Tags: Sanjay Dutt , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD