Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज कुंद्रा की पहली पंजाबी फिल्म 'मेहर' का पोस्टर जारी, कहा- किरदार ने बदली मेरी सोच

Pollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie, Raj Kundra, Geeta Basra, Mehar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Jul 2025

Last updated on: Jul 30, 2025, 12:34 IST

बिजनेस से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले राज कुंद्रा ने मंगलवार को अपनी पहली पंजाबी फिल्म 'मेहर' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया। उन्होंने कहा कि फिल्म में उनके किरदार ने उन्हें अंदर से बदल दिया है और उनकी सोच को नई दिशा दी है। 

वह फिल्म में करमजीत सिंह का किरदार निभा रहे हैं, जो काफी भावनात्मक है और अपने परिवार से बेइंतहा प्यार करने वाला है। वह मुश्किलों में भी शांत और मजबूत बना रहता है। राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा किया, जिसमें वह करमजीत सिंह नाम के किरदार में दिख रहे हैं। 

उनके साथ गीता बसरा और बाल कलाकार मास्टर अगमवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। पोस्टर में राज कुंद्रा ने ब्लू कलर का सूट पहना हुआ है और वह चारपाई पर बैठे दिख रहे हैं। उनके हाथ में एक ट्रॉफी है। पोस्टर जारी करते हुए राज कुंद्रा ने लिखा, "फिल्म 'मेहर' का पहला लुक पोस्टर आपके सामने है। 

मैं एक ऐसी दुनिया में कदम रख रहा हूं, जहां भावनाएं, रिश्ते और एक विरासत की कहानी है। ये मेरी पहली पंजाबी फिल्म है। इसमें मेरे साथ खूबसूरत एक्ट्रेस गीता बसरा भी हैं। फिल्म में मेरा किरदार करमजीत सिंह है, जिसने मुझे अंदर से बदल दिया और मेरी सोच को नई दिशा दी है। 

इस कहानी को जीते हुए मैंने हर भावना को महसूस किया। फिल्म को राकेश मेहता ने बड़े ही जुनून के साथ डायरेक्ट किया है।" राज कुंद्रा ने अपनी पोस्ट में फिल्म के म्यूजिक और टीम के बारे में भी बताया। उन्होंने लिखा, ''इस फिल्म का संगीत 'ड्रीम्स म्यूजिक' नामक कंपनी ने तैयार किया है, जो आपका दिल को छू लेगा। 

मैं अपने प्रोड्यूसर दिव्या भटनागर और रघु खन्ना का दिल से धन्यवाद करता हूं। फिल्म 5 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज हो रही है। उम्मीद है कि आप लोग हमें उतना ही प्यार देंगे, जितना पंजाब ने मुझे दिल से अपनाया।'' आगामी पंजाबी फिल्म 'मेहर' का निर्देशन राकेश मेहता कर रहे हैं। 

इस फिल्म में राज कुंद्रा के अलावा बनिंदर बनी, सविता भट्टी, रूपिंदर रूपी, दीप मनदीप, आशीष दुग्गल, हॉबी धालीवाल, तारसेम पॉल और कुलवीर सोनी जैसे कलाकार हैं। 'मेहर' फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie , Raj Kundra , Geeta Basra , Mehar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD