Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरको बैंक द्वारा ऋणों पर प्रोसेसिंग फीस व दस्तावेज शुल्क माफ, गृह ऋण 7.50% से शुरू

हरको बैंक द्वारा जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों के महाप्रबंधकों और विकास अधिकारियों के लिए आयोजित हुई बिजनेस मीट / वर्कशॉप-2025

HARCO Bank, Dr Prafulla Ranjan, Ramesh Poonia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Jul 2025

Last updated on: Jul 30, 2025, 09:57 IST

हरको बैंक के प्रबंध निदेशक/सी.ई.ओ. डॉ. प्रफुल्ल रंजन ने कहा कि हरको बैंक ने अपने ग्राहकों हेतु 31 अगस्त, 2025 तक सभी प्रकार के ऋणों पर प्रोसेसिंग फीस व दस्तावेज शुल्क माफ कर दिए हैं। बैंक द्वारा ग्राहकों को सिब्बल स्कोर के आधार पर बहुत कम ब्याज दर पर गृह ऋण 7.50 प्रतिशत, वाहन ऋण 7.75 तथा व्यक्तिगत ऋण 10 प्रतिशत वार्षिक दर पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। ग्राहक इस अवधि के दौरान बैंक की किसी भी शाखा से ऋण प्राप्त करने हेतु सम्पर्क कर सकते हैं। हरको बैंक सदैव जनहित में कार्य करता है।

डॉ  प्रफुल्ल रंजन सोमवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के सभी जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों के महाप्रबंधकों और विकास अधिकारियों के लिए आयोजित बिजनेस मीट / वर्कशॉप-2025 को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान महाप्रबंधक श्री रमेश पुनिया, उप महाप्रबंधक श्रीमती उर्वशी गुप्ता, श्रीमती सुधा शर्मा, श्री सुनील पातड, प्रबंधक श्री यशवीर सिंह अहलावत अन्य अधिकारी व कर्मचारी सम्मिलित हुये। 

इस दौरान, प्रबंधक श्री यशवीर सिंह अहलावत ने सभी जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों के महाप्रबंधकों, विकास अधिकारियों व अन्य अधिकारियों का स्वागत किया।डॉ. प्रफुल्ल रंजन ने हरको बैंक द्वारा चलाई जा रही डिपोजिट व ऋण सम्बंधी विभिन्न योजनाओं को पी.पी.टी. के माध्यम से अधिकारियों को अवगत करवाया तथा सभी अधिकारियों को सलाह दी कि वे सभी नई स्कीमों को जनता तथा बैंक हित में लागू करें।

इस वर्कशॉप के दौरान सभी महाप्रबंधकों ने अपने-अपने बैंक से सम्बंधित प्रगति रिपोर्ट जिसमें डिपॉजिट, ऋण, सी.आर.ए.आर. पैक्स कम्प्यूटरीकरण, सी.एस.सी., पी.एम.के.एस.के. जन औषधि केन्द्र इत्यादि की प्रस्तुति दी। सभी बैंकों की प्रगति रिपोर्ट के अवलोकन उपरांत डॉ. रंजन ने सभी केन्द्रीय सहकारी बैंकों के 31 मार्च 2026 तक के अमानती ऋणों, एन.पी.ए. वसूली इत्यादि के लक्ष्य निर्धारित किए तथा लक्ष्यों को पूरा करने के लिए रणनीति बनाई गई।

वर्कशॉप के दौरान, डॉ. रंजन द्वारा उत्कृष्ट उपलब्धियों व उल्लेखनीय कार्य हेतु पुरस्कार भी वितरित किये गये, जिसमें प्रथम स्थान पर भिवानी जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक, द्वितीय पर गुरुग्राम व तृतीय स्थान पर हिसार बैंक को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त श्री यशवीर सिंह अहलावत, प्रबंधक हरको बैंक को किसान ऋण पोर्टल के उत्कृष्ट कार्य हेतु स्टेट नोडल अधिकारी के तौर पर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बैंक के महाप्रबंधक श्री रमेश पुनिया ने सभी महाप्रबंधकों को सम्बोधित करते हुये उन्हें अपने एन.पी.ए. कम करने व डिफाल्टरों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने तथा बैंकों की अमानते बढ़ाने की हिदायत दी। इसके साथ-साथ बैंक की उप-महाप्रबंधक श्रीमती सुधा शर्मा ने सभी महाप्रबंधकों व विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों का वर्ष 2024-25 का निरीक्षण इस वर्ष अवश्य पूर करें। श्रीमती उर्वशी गुप्ता उप महाप्रबंधक ने कहा कि इस प्रकार की बिजनेस मीट/ वर्कशॉप सभी जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

 

 

Tags: HARCO Bank , Dr Prafulla Ranjan , Ramesh Poonia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD