Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

गिल एंड कंपनी ने किया भारतीय उच्चायोग का दौरा, गिफ्ट किए 'स्पेशल' क्रिकेट बैट

Shubman Gill, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Jul 2025

Last updated on: Jul 29, 2025, 16:30 IST

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने मंगलवार को लंदन में स्थित भारतीय उच्चायोग का दौरा किया। इस दौरान कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हस्ताक्षर किए हुए क्रिकेट बैट भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी और उप उच्चायुक्त सुजीत घोष को भेंट किए।

शुभमन गिल ने बैट भारतीय उच्चायुक्त को सौंपा, जबकि गौतम गंभीर ने उप उच्चायुक्त सुजीत घोष को हस्ताक्षरित बैट दिया। बीसीसीआई ने टीम इंडिया की इस मुलाकात की तस्वीरें 'एक्स' पर साझा करते हुए लिखा, “भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी और उप उच्चायुक्त सुजीत घोष को हस्ताक्षर किए हुए क्रिकेट बैट भेंट किए।”

इस अवसर पर बोलते हुए गौतम गंभीर ने भारत और इंग्लैंड के क्रिकेट संबंधों के ऐतिहासिक महत्व को याद किया। उन्होंने कहा, “इस हिस्से का दौरा करना हमेशा खास और चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि दोनों देशों के बीच क्रिकेट का इतिहास बहुत पुराना और यादगार है। 

जब भी हम यूके आए हैं, हमें यहां के लोगों का भरपूर समर्थन मिला है।”उन्होंने आगे कहा, “पिछले पांच हफ्ते दोनों टीमों के लिए काफी रोमांचक रहे हैं। जो क्रिकेट खेला गया, वह हर क्रिकेट प्रेमी के लिए गर्व का विषय है। दोनों टीमों ने हर मौके पर पूरी ताकत लगाई और हर रन के लिए लड़ीं। अब एक हफ्ता और बचा है। 

आखिरी जोर लगाना है, और देश को एक बार फिर गर्वित करना है। जय हिंद!”यह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज है, जिसमें फिलहाल इंग्लैंड 2-1 से आगे है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर हुए चौथे टेस्ट में रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के बीच 203 रन की साझेदारी की बदौलत भारत ने मैच ड्रॉ करा लिया। 

अब सीरीज का अंतिम और निर्णायक टेस्ट मैच गुरुवार से लंदन के ‘द ओवल’ मैदान पर खेला जाएगा।भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इस सीरीज में शुभमन गिल ने कप्तानी के अलावा बल्लेबाजी की जिम्मेदारियों को भी निभाया है। वह सीरीज में अब तक चार शतक के साथ सर्वाधिक रन बना चुके हैं।

 

Tags: Shubman Gill , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD