Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

परिवादियों की समस्या का निदान ही बैठक के उद्देश्य की सार्थकता सिद्ध होना है : विपुल गोयल

शहरी एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने रेवाड़ी में परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता की

Vipul Goel, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Rewari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रेवाड़ी , 28 Jul 2025

Last updated on: Jul 29, 2025, 12:02 IST

 

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा है कि परिवेदना समिति की बैठक में रखे गए परिवादों का तय समय में निदान होना बैठक के उद्देश्य की सार्थकता सिद्ध करता है। अधिकारी इसी सक्रियता से परिवादों के निपटान के साथ-साथ समय अनुसार विभागीय स्तर पर आने वाली शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें और सरकार की जनसेवा को समर्पित सोच अनुरूप कार्य करें। 

राजस्व मंत्री सोमवार को रेवाड़ी में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। परिवेदना समिति की बैठक में कुल 13 परिवादों की सुनवाई की गई जिनमें से 8 का मौके पर निपटारा किया गया तथा अन्य शेष मामलों को लंबित रखते हुए निर्धारित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बैठक में रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल से विधायक डा. कृष्ण कुमार, कोसली से विधायक अनिल यादव, डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा उपस्थित रहे। 

राजस्व मंत्री श्री विपुल गोयल ने परिवेदना समिति की बैठक में गुलशन निवासी यादव नगर रेवाड़ी के दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के मामले की सुनवाई की।  जिस पर परिवादी गुलशन कुमार ने परिवेदना समिति में मामले रखने के 20 घंटे  में ही उनकी समस्या का निवारण करने पर राजस्व मंत्री सहित जिला प्रशासन व विभाग का धन्यवाद व्यक्त किया ।

राजस्व मंत्री ने कहा कि परिवेदना समिति की बैठक का उद्देश्य जनसेवा की भावना को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्या का निदान करना है। श्री गोयल ने  सनसिटी वासियों की पेयजल से संबंधित शिकायत पर  ने कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित डेवेलपर्स को 300 टीडीएस तक की मात्रा के पानी की आपूर्ति घरों तक पहुंचाने के आदेश दिए और इस संदर्भ में जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता व डीटीपी की संयुक्त कमेटी बनाकर जांच करने के निर्देश दिए गए। शहरी निकाय मंत्री ने कहा कि यदि उक्त डेवेलपर्स द्वारा निर्धारित मापदंडों अनुरूप जलापूर्ति नहीं की जाती तो कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 

राजस्व मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है और आमजन से जुड़ी योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करना अधिकारियों की जिम्मेवारी है। ऐसे में यदि कोई अधिकारी जिम्मेवारी में किसी भी रूप से लापरवाही बरतता है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई करने में सरकार पीछे नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन आम जनता की शिकायतों व समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में जनसेवा से जुड़े कार्यों में सजगता बरतते हुए अधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन प्रभावी ढंग से करें। 

इसके अलावा,बैठक में एचएसवीपी, बिजली वितरण निगम, भूमि अधिग्रहण, एसडीएम कोसली, जिला रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसायटी, नगर परिषद, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, पुलिस विभाग, नगर परिषद, नगराधीश, एसडीएम कोसली कार्यालय से संबंधित अन्य परिवादों की सुनवाई करते हुए परिवादियों को राहत पहुंचाई गई। 

 

Tags: Vipul Goel , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Rewari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD