Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अनीता पड्डा ने 'सैयारा' से पहले शूट किया था अपना अगला ओटीटी प्रोजेक्ट

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Aneet Padda, Saiyaara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 13:47 IST

अनीत पड्डा और अहान पांडे अपनी डेब्यू फिल्म 'सैयारा' के साथ रातोंरात सितारे बन गए हैं। इसी बीच, अनीत के अगले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा है कि यह ओटीटी पर रिलीज होगा, जिसके कारण लोग हैरान हैं कि इतनी बड़ी हिट देने के बाद भी अनीत को ओटीटी प्रोजेक्ट क्यों मिला। 

अब अनीत का अगला प्रोजेक्ट ओटीटी पर स्ट्रीम होगा। लेकिन आपको बता दें कि यह प्रोजेक्ट फिल्म सैयारा से पहले शूट किया गया था और पहले से ही पाइपलाइन में था। बिजी शेड्यूलिंग के कारण रिलीज का समय बदल गया, और सैयारा पहले रिलीज हो गई।

अनीत का अगला स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट 'न्याय' है, जिसे नित्या मेहरा और उनके पति करण कपाड़िया ने डायरेक्ट किया है। सोर्स के मुताबिक, "अनीत भले ही वाईआरएफ के लिए बड़े पर्दे की हीरोइन है। लेकिन अभिनेत्री ने 'सैयारा' से पहले 'न्याय' को साइन किया था और शूट भी।

अनीत को जेन जैड के लिए नया चेहरा बनाया जाएगा।" ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्म साबित हुई है, वो भी ऐसे समय में जहां ज्यादा फिल्में इस तरह से हिट नहीं हो रही थी। ऐसे में दो नए कलाकारों के साथ बनी इस फिल्म ने भारत में 21.5 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की। 

यह फिल्म सोमवार को सिनेमाघरों में अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश करने जा रही है और बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत कमाई की रफ्तार बनाए हुए है। ‘सैयारा’ के साथ, निर्देशक मोहित सूरी ने वह कर दिखाया जो अभी तक असंभव लग रहा था। उन्होंने बॉलीवुड बॉक्स-ऑफिस को जरूरी सपोर्ट दिया, मॉर्डन क्लासिक बॉलीवुड संगीत की आत्मा को फिर से जीवंत किया, दो नए सितारे दिए, और साबित किया कि प्रेम कहानियां भारतीय फिल्मों के लिए हमेशा अमर हैं। 

इंडस्ट्री ट्रैकर के अनुसार, फिल्म ने अब तक दुनिया भर में 326 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की बात करें तो इसमें अभिनेता अहान पांडे एक स्ट्रगलिंग म्यूजिशियन कृष कपूर की भूमिका में हैं, जबकि अनीत पड्डा एक युवा लेखिका वाणी बत्रा का किरदार निभा रही हैं, जो अल्जाइमर रोग से पीड़ित है। 

यह कहानी प्रेम और यादों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का संगीत मिथुन, तनिष्क बागची, सचेत-परंपरा, विशाल मिश्रा, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी ने तैयार किया है। अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल जैसे गायकों ने अपनी आवाज दी है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Aneet Padda , Saiyaara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD