Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

चितकारा यूनिवर्सिटी ने सस्टेनेबिलिटी एक्सीलेंस अवार्ड्स 2025-26 में मारी बाज़ी

ओवरऑल सस्टेनेबिलिटी एक्सीलेंस, ग्रीन कैंपस और लीडरशिप अवार्ड्स पर जमाया कब्जा

Chitkara University, Banur, Rajpura, Dr Ashok K Chitkara,Chitkara Business School, Dr Madhu Chitkara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बनूर/राजपुरा , 26 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 12:25 IST

चितकारा यूनिवर्सिटी, पंजाब ने सस्टेनेबिलिटी एक्सीलेंस अवार्ड 2025-26 जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों में अपना नाम दर्ज कराया है। यह पुरस्कार नेशनल एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा, एम.एस.एम.ई. मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित सस्टेनेबिलिटी एक्सीलेंस अवार्ड्स के तहत प्रदान किया गया।

चितकारा यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित एक समारोह में पंजाब के 430 से अधिक उच्च शिक्षण संस्थानों ने इस आयोजन में भाग लिया, जिनमें से केवल 13 संस्थानों को अंतिम राउंड  के लिए चुना गया। चितकारा यूनिवर्सिटी ने विभिन्न श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किये जिनमें : ओवरऑल सस्टेनेबिलिटी एक्सीलेंस अवार्ड 2025-26, डिस्ट्रिक्ट ग्रीन चैंपियनशिप अवार्ड 2025, ज़ीरो-वेस्ट कैंपस अवार्ड 2025 और वॉटर गार्डियंस अवार्ड 2025 शामिल हैं ।

इस अवसर पर सस्टेनेबिलिटी में व्यक्तिगत नेतृत्व को भी सम्मानित किया गया। डॉ. मधु चितकारा, सह-संस्थापक और प्रो-चांसलर - चितकारा यूनिवर्सिटी को "विज़नरी लीडरशिप अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन सस्टेनेबिलिटी एंड एजुकेशन" पुरस्कार से नवाज़ा गया, जो विश्वविद्यालय में हरित नवाचार और शैक्षणिक परिवर्तन के लिए उनके नेतृत्व को मान्यता देता है।

स्क्वाड्रन लीडर (डॉ.) रीना एंजेल, चेयरपर्सन, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर सस्टेनेबिलिटी, को उनके पर्यावरण-संवेदनशील नेतृत्व और पूरे कैंपस में हरित पहल को प्रेरित करने के लिए "बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड" प्रदान किया गया।इस उपलब्धि पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, डॉ. मधु चितकारा ने नेशनल  एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया के सीईओ श्री समर्थ शर्मा का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने उच्च शिक्षा संस्थानों के सस्टेनेबिलिटी प्रयासों को सराहा। 

उन्होंने "विकसित भारत 2047" के दृष्टिकोण के अनुरूप, विश्वविद्यालय की हरित पहलों को और आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।सस्टेनेबिलिटी एक्सीलेंस अवार्ड्स में चितकारा यूनिवर्सिटी के शानदार प्रदर्शन ने इसे हरित शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय अग्रणी संस्थान के रूप में और अधिक सुदृढ़ किया है।

 

Tags: Chitkara University , Banur , Rajpura , Dr Ashok K Chitkara , Chitkara Business School , Dr Madhu Chitkara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD